Mon, Oct 26, 2026
🔍 ▶️
Sports

उमरान मलिक की घातक गेंदबाजी के आगे KKR पस्त, श्रेयस की उड़ी गिल्ली रसेल बने भिगी बिल्ली

आईपीएल 2022 का 25वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में हैदराबाद ने टॉस जीकतर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया. जिसे मार्को जेंसन ने दूसरे ओवर में सही साबित कर दिया. उन्होने आरोन फिंच को आउट करके केकेआर को पहला झटका दिया.

सलामी जोड़ी फेल
फिंच जहां 7 रन बनाकर आउट हुए. वहीं वेंकटेश अय्यर पांचवे ओवर में 6 रन बनाकर नटराजन का शिकार बने. इसी ओवर में नटराजन ने सुनील नरेन (6) को शशांक के हाथों कैच कराकर केकेआर को तीसरा झटका दिया. 31 रन पर तीन विकेट गवां चुकी केकेआर की बैटिंग को आगे बढ़ाया कप्तान अय्यर और नितिश राणा ने.

राणा ने जड़ा अर्धशतक
नितिश राणा ने 36 गेंदों पर 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होने इस दौरा कप्तान अय्यर के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 39 रन जोड़े. अय़्यर 28 रन बनाकर आउट हुए. आखिर में आंद्रे रसेल ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों पर 49 रन बनाए. जिसके दम पर केकेआर ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 175 रन का स्कोर खड़ा किया.

उमरान की घातक गेंदबाजी
रफ्तार के सौदागर उमरान आज लय में नजर आए. उन्होने अपने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान श्रेयस अय्यर को बोल्ड करके बड़ी सफलता अर्जित की. इसके बाद उन्होने शेल्डन जैक्सन को 7 को स्कोर पर आउट करके दूसरी सफलता प्राप्त की.
उमरान ने अपने कोटे के 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए. आखिरी ओवर में उन्होने आंद्रे रसेल को भीगी बिल्ली बना दिया. उमरान की आग उगली गेंदों पर रसेल बड़ी शॉट खेलने में नाकाम रहे. वह 6 गेंदों पर केवल 2 रन ही बना सके.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.