Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
Sports

उमरान मलिक पर हुई पैसों की बारिश, IPL की सबसे तेज गेंद फेंकने का मिला इनाम, आवेश-राहुल भी हुए मालामाल

IPL 2022 के 12वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को लखनऊ सुपरजायंट्स (SRH vs LKN) ने 12 रन से शिकस्त दी. लखनऊ ने 12 रनों से हैदराबाद को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स ने पहले खेलते हुए केएल राहुल और दीपक हूडा के अर्धशतकों की मदद से 20 ओवर में 169/7 का स्कोर बनाया.

जिसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 157/9 का स्कोर ही बना सकी. आवेश खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच बने. मैच में हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.

पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम के पावरप्ले के अंदर ही गिर गये. इसके बाद कप्तान केएल राहुल ने दीपक हूडा के साथ टीम को संभाला. दोनों ने मिलकर टीम का स्कोर 100 के पार पहुँचाया. दीपक 33 गेंदों में 51 रन बनाकर जबकि 50 गेंदों में 68 रन बनाकर आउट हुए.

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम नियमित अंतराल पर विकेट खोती रही. राहुल त्रिपाठी ने 30 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली. इनके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज विकेट पर नहीं टिक सका.

लखनऊ सुपरजायंट्स की तरफ से आवेश खान ने चार, जेसन होल्डर ने तीन और क्रुणाल पांड्या ने दो विकेट लिए. उमरान मालिक को सबसे तेज गेंद फेंकने का अवार्ड मिला. वहीं आवेश खान को गेम चेंजर ऑफ़ द मैच और मैन ऑफ द मैच चुना गया.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.