Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
Sports

उस्मान ख्वाजा ने ठोका लगातार दूसरा शतक, 25 छक्के-चौके जड़ बनाए 238 रन, लगाई रिकार्ड्स की झड़ी

ऑस्ट्रेलिया (Australia) और इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket Team) के बीच जारी चौथे टेस्ट मुकाबले में ख्वाजा ने दूसरा शतक जड़ा. पहली पारी में 137 रन बनाने वाले उस्मान ने दूसरी पारी में 101 रन की नाबाद पारी खेली.

उस्मान ने अपनी इस पारी एक दौरान 10 चौक और 2 छक्के जड़े. दरअसल मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया सिडनी टेस्ट (Sydney Test) में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 416 रन बनाने में कामयाब रही. वहीं मेहमान टीम इंग्लैंड पहली पारी में 294 रनों पर सिमट गई.

Imageबल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए दूसरी पारी में मार्कस हैरिस (27), डेविड वॉर्नर (03), मार्नस लाबुशेन (29) और स्टीव स्मिथ ने 23 रन का योगदान दिया. उस्मान ख्वाजा ने कैमरून ग्रीन के साथ मिलकर 150 से अधिक रन की साझेदारी निभाई. कैमरून ग्रीन ने उम्सन का साथ देते हुए 74 रन की पारी खेली.

इंग्लैंड की तरफ से दूसरी पारी में लीच ने ४ विकेट और मार्क वुड ने 2 विकेट हासिल किये. आपको बता दें उस्मान ख्वाजा भारत के रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बाद टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जमाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं.

रोहित ने 2019 में ऐसा ही कमाल का प्रदर्शन किया था. ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा दुनिया के 70वें बल्लेबाज हैं, जिसने टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया है. आपको बता दें कुल मिलाकर यह 87वां मौका है जब किसी बल्लेबाज ने टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया है.

पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर के नाम 3 बार दोनों पारियों में शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड है. पूर्व क्रिकेटर गावस्कर के अलावा ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और डेविड वार्नर भी 3-3 ऐसा कर चुके हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.