Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
Sports

ओमान क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, बनाया वनडे का सबसे बड़ा स्कोर, तोड़ा टीम इंडिया का रिकॉर्ड

भारत में अगले साल आयोजित होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC CWC 2023) के लिए चल रहे क्वालिफिकेशन राउंड में ओमान (Oman) और यूएई (UAE) के बीच तीन मैचों की वनडे अंतरराष्ट्रीय सीरीज का आयोजन किया जा रहा है. ओमान और यूएई (United Arab Emirates) के बीच 5,6 और 8 फरवरी को तीन एकदिवसीय मैच खेले जायेंगे.

आपको बता दें यह सभी मुकाबले ओमान में आयोजित होंगे और सभी मैचों का प्रसारण आईसीसी.टीवी पर किया जायेगा. आज खेले जा रहे हैं मैच में यूएई (United Arab Emirates) ने ओमान को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. United Arab Emirates के आमंत्रण पर पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 307 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.

ओमान की तरफ से जतिन्दर सिंह ने 95 गेंद पर 14 चौके और 4 छक्के जड़ते हुए 106 रन बनाये. वहीं अयान खान ने 77 रन जबकि नसीम ने 21 गेंद पर 3 चौके और 3 छक्के जड़ते हुए ताबड़तोड़ 42 रन बनाये. आपको बता दें वर्ष 2022 में ओमान ने वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर बनाया.

इस मामले में ओमान ने भारत 287/6 को भी पीछे छोड़ दिया. United Arab Emirates की तरफ से जहर और काशिफ ने 2-2 विकेट हासिल किये. गौरतलब है कि आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप (ICC CWC 2023) लीग 2 में ओमान सबसे ज्यादा मैचों में जीत दर्ज कर अंक तालिका में 29 अंकों के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है.

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ओमान ने अपनी अनुभवी टीम का ऐलान किया - Fantasy World  Gamerजबकि यूएई ने इस लीग के अंतर्गत 7 मुकाबले खेले हैं और तीन में जीत व तीन में हार के बाद 7 अंकों के साथ छठे स्थान पर काबिज है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.