Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
Sports

कहर बनकर बरसे शाहीन अफरीदी, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सिराज-हसन अली का रिकॉर्ड

शाहीन अफरीदी ने गेंदबाजी से धमाल मचा दिया.

युवा गेंदबाज शाहीन अफरीदी की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने जमैका के किग्सटन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में शिकंजा कस लिया है. मैच के आखिरी दिन उसे जीत के लिए वेस्टइंडीज के 9 विकेट चटकाने होंगे.

शाहीन की धारदार गेंदबाजी के आगे वेस्टइंडीज की पहली पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. शाहीन अफरीदी और मोहम्मद अब्बास शुरू से ही कहर बनकर बरसे और वेस्टइंडीज को संभले का मौका नहीं दिया. वेस्टइंडीज की पूरी टीम 150 रन पर सिमट गई. बॉनर 37, ब्लैकवुड 33 और जेसन होल्डर 26 रन टीम के शीर्ष स्कोरर रहे. शाहीन ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 51 रन देकर 6 विकेट लिए. इसके अलावा मोहम्मद अब्बास ने 44 रन देकर 3 विकेट झटके.

पाकिस्तान ने पहली पारी में 302 रन बनाए थे. जिसके आधार पर उसे 152 रन की लीड मिली. चौथे दिन पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी 176/6 रन पर घोषित कर दी. जिसके बाद वेस्टइंडीज के सामने 329 रन की लक्ष्य रखा. वेस्टइंडीज ने दिन का खेल समाप्त होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 49 रन बनाए हैं.Imageपाकिस्तान के शाहीन अफरीदी ने इस साल 7 मैच की 13 पारीयों में 33 विकेट लिए हैं. वह इस साल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. उनसे आगे 38 विकेट के साथ आर अश्विन हैं. हांलकी बतौर तेज गेंदबाज वह पहले स्थान पर आ गए हैं.

शाहीन ने इस साल सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में हमवतन हसन अली (33 विकेट) भारत के मोहम्मद सिराज (12 पारी में 22 विकेट) को पछाड़ दिया. शहीन इस सीरीज में अब तक 14 विकेट ले चुके हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.