Mon, Oct 26, 2026
🔍 ▶️
Sports

कोहली ने तूफानी पारी खेल रचा इतिहास, तोड़ा 46 साल का मिथक, गेल को पछाड़ बनाये 5 विश्वरिकॉर्ड

पाकिस्तान के खिलाफ कोहली ने कप्तानी पारी खेलते हुए अर्द्धशतक जड़ा.

कोहली के अर्द्धशतक की मदद से टीम इंडिया ने 20 ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 151/7 रन बनाये. कोहली के अतिरिक्त भारत की तरफ से ऋषभ पन्त ने 30 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्के जड़ते हुए 39 रन बनाये.

पाक के आमंत्रण पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद ही निराशाजनक रही. टीम इंडिया के दोनों सलामी बल्लेबाज जल्दी ही पवेलियन लौट गये. सूर्य कुमार यादव भी 8 गेंदों पर 1 चौका और एक छक्का जड़ते हुए 11 रन बनाकर हसन अली की गेंद पर रिजवान के हाथों कैच आउट हो गये.

हालांकि कोहली ने एक छोर संभालते हुए अपने करियर का 29वां अर्द्धशतक पूरा किया. कोहली ने अपनी पारी के दौरान कई रिकॉर्ड बनाये. आइये एक नजर डालते हैं इन पर-

1- कोहली ने इस मैच में पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी इवेंट्स में अपने 500 रन पूरे किए. वह ये मुकाम हासिल करने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बन गये हैं. कोहली से पहले कोई भी बल्लेबाज आईसीसी टूर्नामेंट्स में पाकिस्तान के खिलाफ 500 रन नहीं बना सका.

2- कोहली ने टी20 विश्वकप में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए. यह कोहली का टी20 विश्व कप में 10वां अर्धशतक है. इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल को पीछे छोड़ा.

3- टी 20 क्रिकेट में 29 अर्द्धशतक जड़ने वाले कोहली विश्व के पहले बल्लेबाज बन गये हैं.

Image4- अंतर्राष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट में 3000 रन के आंकड़े को पर करने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बन गये हैं.

5- अगर टी-20 वर्ल्डकप की बात करें तो विराट कोहली ने 17 मैचों में कुल 834 रन बनाए हैं, इस दौरान विराट कोहली का औसत 83.40 रहा है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.