Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
Sports

कौन तोड़ेगा का IPL में यूसुफ पठान का ये महारिकॉर्ड, पिछले 13 सालों से है अटूट

आईपीएल 2022 के लिए कांउट डाउन शुरू हो गया है. इस बार टूर्नामेंट में टीमों की संख्या बढ़कर 8 की जगह 10 हो गई है. जिससे जाहिर की इस बार यह टूर्नामेंट और ज्यादा मज़ेदार होने जा रहा है. आईपीएल के हर सीजन में कुछ नए रिकॉर्ड बनते हैं और कुछ पुराने टूटते हैं. लेकिन कई रिकॉर्ड ऐसे भी हैं जो एक बार बने तो टूटने का नाम ही नहीं ले रहे. ऐसा ही एक रिकॉर्ड बनाया था पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान ने. यूसुफ अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. उन्होने 2010 के आईपीएल में अपने बल्ले से गर्दा उड़ा दिया. था.

लगातार 11 बॉल पर बाउंड्री
2010 में राजस्थान रॉयल्स के यूसुफ पठान मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी. यूसुफ ने लगातार 11 गेंदों को बाउंड्री पार भेजने का रिकॉर्ड बना दिया. यूसुफ ने लगातार 11 गेंदों को (6, 6, 6, 6, 4, 4, 6, 4, 4, 4, 4) के जरिए बाउंड्री का रास्ता दिखाया. इस मैच में यूसुफ ने 31 गेंदों में टी20 के सबसे तेज 100 रन बनाए. क्रिस गेल ने 30 बॉल शतक बनाकर यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा था. आईपीएल में यूसुफ सबसे तेज शतक जड़ने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं.

सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज
यूसुफ पठान के नाम आईपीएल में सबसे तेज 50 रन बनाने का भी रिकॉर्ड है. युसुफ पठान ने 2014 में कोलकाता के लिए खेलते हुए 15 बॉल में 7 और 5 छक्कों की मदद से सबसे तेज 50 रन बनाए. इस मैच में यूसुफ पठान ने 22 बॉल में कुल 72 रन बनाए. यूसुफ का यह रिकॉर्ड 2013 में 14 बॉल में 51 रन बनाकर केएल राहुल ने तोड़ दिया. युसुफ पठान अब सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.