Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
Sports

खतरे में शमी का सबसे खास रिकॉर्ड, दूसरे वनडे में इस भारतीय के पास इतिहास रचने का मौका

लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल के पास मोहम्मद शमी के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका है.

श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में 2 विकेट लेने वाले युजवेन्द्र चहल दूसरे वनडे मैच में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. अगर वह इस मैच में इस रिकॉर्ड को बना पाते हैं तो शमी के साथ-साथ कुलदीप यादव और इरफान पठान को पीछे छोड़ देंगे.

विश्वकप 2019 के बाद से चहल का प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा है. ऐसे में श्रीलंका दौरा पर वह अपनी खोई हुई साख हासिल करना चाहेंगे. पहले मैच में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा. ऐसे में दूसरे मैच में भी उन ऐसी ही उम्मीद होगी.

चहल 55 मैचों में 94 विकेट हासिल कर चुके हैं. अगर वो श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में 6 विकेट हासिल करने में सफल हो जाते हैं, तो वो मोहम्मद शमी के सबसे तेज 100 वनडे विकेट पूरे करने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे. शमी वनडे में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं. उन्होंने 56 मैच में यह उपलब्धि हासिल की थी.

शमी के अलावा सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले भारतीयों में दूसरे स्थान पर कुलदीप यादव हैं जिन्होने 58 मैचों में यह कारनामा किया. इसके अलावा बांए हाथ के तेज गेंदबाज इरफान पठान 59 मैचों में 100 विकेट ले चुके हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.