Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
Sports

गेंदबाजी में चमके बाबर आजम, दोहरे शतक से चूके उस्मान ख्वाजा, ऑस्ट्रेलिया ने बनाया ऐतिहासिक स्कोर

कराची में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट (PAK vs AUS) में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ पहली पारी में विशाल स्कोर बना लिया है. मैच के दूसरे दिन स्टंप्स के समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 505/8 रन है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उस्मान ख्वाज़ा ने 160 रनों की शानदार पारी खेली|

एलेक्स कैरी की शानदार बल्लेबाजी

वहीं एलेक्स कैरी ने 93 रन के निजी स्कोर पर बाबर का शिकार बने। पहले दिन के स्कोर 251/3 से आगे खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दुसरे दिन 90 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाये। लंच के बाद बल्लेबाज उस्मान ख्वाज़ा 160, ट्रैविस हेड 23 और कैमरन ग्रीन 28 रन बनाकर आउट हो गए। चाय के समय ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 407/7 था।

चाय के बाद एलेक्स कैरी ने शानदार पारी खेलकर टीम को 500 के पार पहुंचाया। हालाँकि कैरी को बाबर आज़म ने आउट किया। स्टंप्स के समय मिचेल स्टार्क 28 और कप्तान पैट कमिंस खाता खोले बिना नाबाद थे।

फहीम अशरफ-साजिद की कमाल की गेंदबाजी

पाकिस्तान की तरफ से अभी तक फहीम अशरफ और साजिद खान ने दो-दो विकेट लिए हैं। वहीं बाबर आजम ने गेंदबाजी में जौहर दिखाते हुए एक विकेट अर्जित किया| मैच के तीसरे दिन पाकिस्तान की नज़रें ऑस्ट्रेलिया के बचे हुए विकेट जल्दी निकालने की होगी।

ड्रा की तरफ बढ़ रहा मैच

हालांकि पिच को देखते हुए यह मैच भी ड्रॉ की तरफ बढ़ता हुआ दिख रहा है। पहले टेस्ट में भी काफी ज्यादा रन बने थे और पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद साबित हुई। इसी वजह से मैच ड्रॉ हुआ था और गेंदबाजों को कोई मौका नहीं मिला था।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.