Mon, Oct 26, 2026
🔍 ▶️
Sports

चकनाचूर किया ब्रैडमैन का रिकॉर्ड, 499 के स्कोर पर आउट हुआ ये पाकिस्तानी बल्लेबाज, इतिहास में दर्ज दुर्लभ रिकॉर्ड

क्रिकेट में बल्लेबाजो का नाइंटीज के स्कोर पर आउट होना आम बात रही है. इतिहास ऐसे ना जाने कितने ही बल्लेबाजों से भरा है जो नाइंटीज पर आउट हुए. 99 रन के स्कोर पर आउट होना बल्लेबाज के लिए दुखदाई होता है. लेकिन उससे भी ज्यादा दुख होता है जब वह दोहरे या तिहरे शतक से चूके. लेकिन क्या हो जब कोई बल्लेबाज पचहरे शतक से महज 1 रन से चूक जाए. जी हां! ऐसा ही दुर्लभ रिकॉर्ड नाम हुआ था पाकिस्तानी बल्लेबाज. यह बल्लेबाज 499 रन के स्कोर पर आउट हुआ था.

499 के स्कोर पर आउट होने वाला बल्लेबाज
इस दुर्लभ रिकॉर्ड को बनाने वाले बल्लेबाज हैं पाकिस्तान के हनीफ मोहम्मद. हनीफ क्रिकेट इतिहास के ऐसे एकमात्र बल्लेबाज है जो 499 के स्कोर पर आउट हुए है. 1959 में फर्स्ट क्लास टेस्ट मैच के दौरान हनीफ ने कराची की तरफ से खेलते हुए 499 रन की रिकॉर्ड पारी खेली थी. हनीफ पंचेहरा शतक लगाने से महज रन दूर रह गये थे.

Hanif Mohammad's career in numbers

ब्रैडमैन का रिकॉर्ड तोड़ा
इस पारी के दौरान हनीफ ने फर्स्ट क्लास में सर्वाधिक हाईऐस्ट स्कोर के मामले में ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड तोडा. ब्रैडमैन ने 1930 में 452* रन की पारी खेली थी. हनीफ ने अपनी पारी में 635 मिनट तक बल्लेबाजी करते हुए 64 चौके लगाए थे.

299 रन पर आउट होने का रिकॉर्ड
अर्न्तराष्ट्रीय क्रिकेट में 299 के स्कोर पर आउट होने वाले एकमात्र बल्लेबाज न्यूजीलैण्ड के मार्टिन क्रो है. मार्टिन क्रो 31 जनवरी 1997 में श्रीलंका के खिलाफ वेलिंगटन में रणतुंगा की गेंद पर 299 के स्कोर पर आउट हो गये थे.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.