Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

जब करीना कपूर ने खोले बैडरूम सीक्रेट, पसंदीदा पोजीशन पर बोलीं- ये 2 चीजें करने में बहुत मजा आता है

करीना कपूर और सैफ अली खान की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है. दोनों कई फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं. इनकी शादी को 9 साल से ज्यादा हो गए हैं और इनके दो बच्चे भी हैं. करीना और सैफ आए दिन एक-दूसरे पर प्यार लुटाते भी नजर आते हैं. करीना ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी रोमांटिक लाइफ पर चर्चा की थी और उन्होंने अपने बेडरूम सीक्रेट भी खोले थे.

करीना ने इस दौरान बताया था कि उन्हें बेडरूम पर सोते वक्त किन-किन चीजों की जरूरत होती है. करीना ने जो बातें कहीं, उसे सुनकर लोग हंस पड़े थे. जब सैफ अली खान करीना के चैट शो पर गए थे तो करीना ने उनसे पूछा था कि कौन सी ऐसी चीज है, जो लोगों को अपनी शादीशुदा जिंदगी में करनी चाहिए, जिससे स्पार्क बना रहे. तो सैफ ने कहा था- रोल प्ले.

यह बात सुनकर करीना शर्म से लाल हो गई थीं. सैफ ने आगे कहा था- अगर आप जीवन में कुछ नया करते रहते हैं तो ताजगी बनी रहती है. अगर एक जैसे काम करते रहेंगे तो मैरिड लाइफ बोरिंग हो जाएगी. करीना ने तो यह भी बताया था कि उन्हें रात को सोते समय तीन चीजें चाहिए होती हैं- वाइन की बोतल, पजामा और पति सैफ अली खान. उनका यह जवाब सुनकर हर कोई हंस पड़ा था.

बता दें कि करीना और सैफ की शादी 2012 में हुई थी. शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को डेट भी किया था. करीना उम्र में सैफ अली खान से 12 साल छोटी हैं. करीना से इस दौरान पति-पत्नी के बीच होने वाले झगड़ों को लेकर सवाल भी किया गया था. तो उन्होंने कहा था कि जब भी मेरा सैफ से झगड़ा होता है तो हमेशा वो ही सॉरी बोलते हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.