Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
Sports

जानिए कौन हैं ईश सोढ़ी, जिसकी गेंदों पर टीम इंडिया ने टेके घुटने, पंजाब से हैं गहरा रिश्ता

न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup-2021) में भारत को हराकर जीत दर्ज की.

दुबई में सुपर-12 चरण के मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत से मिले 111 रन के आसान लक्ष्य को 14.3 ओवर में ही हासिल कर मैच को अपने नाम किया मैच में ट्रेंट बोल्ट और ईश सोढ़ी (Ish Sodhi) ने भारत के 7 में से 5 विकेट हासिल किये.

दोनों ही गेंदबाजो ने टीम इंडिया के बल्लेबाजों को रन के लिए तरसा दिया. बोल्ट (Trent Boult) ने 20 रन देकर 3 विकेट लिए जबकि सोढ़ी ने 17 रन देकर 2 विकेट अर्जित किए. मैच में किफायती गेंदबाजी करने वाले सोढ़ी को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

किवी टीम के स्पिन गेंदबाज ईश सोढ़ी का जन्म पंजाब के लुधियाना में हुआ था. आपको बता दें ईश सोढ़ी जब छोटे थे, तब ही उनके माता-पिता ऑकलैंड में बस गए थे. सोढ़ी ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत साउथ ऑकलैंड से की.

किवी गेंदबाज ने पपाटोएटो हाई स्कूल से अपनी पढ़ाई की. हालांकि इस स्कूल में क्रिकेट इतना प्रचलित नहीं है, इसलिए सोढ़ी को क्षेत्रीय प्रतिनिधि टीमों में जगह बनाने में काफी दिक्कत हुई. हालांकि नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स में जाने के बाद उनके रास्ते खुले और 2012-13 के उत्साहजनक सीजन के बाद सोढ़ी ने न्यूजीलैंड-ए टीम में जगह बनाई.

इसके बाद 2013 में ईश सोढ़ी को न्यूजीलैंड टेस्ट टीम में जगह मिली. भारतीय मूल के ईश ने अभी तक 17 टेस्ट, 33 वनडे और 59 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं.

कीवी गेंदबाज ईश सोढ़ी ने रचाई सिख रीति-रिवाज से शादी, देखें तस्वीरेंकीवी गेंदबाज ईश सोढ़ी ने रचाई सिख रीति-रिवाज से शादी, देखें तस्वीरेंईश सोढ़ी ने क्रमशः टेस्ट में 41, वनडे में 43 और टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में कुल 77 विकेट हासिल किये हैं. ईश सोढ़ी ने टेस्ट में 3 अर्धशतकों की मदद से 448 रन बनाए हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.