Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
Sports

जानिए कौन है रवि बिश्नोई, जिसके सामने विंडीज टीम ने टेके घुटने, खेतों में करते थे प्रैक्टिस

भारतीय टीम (Indian Team) ने वेस्टइंडीज (West Indies) को कोलकाता में खेले गए पहले टी20 मैच में 6 विकेट से शिकस्त दी. जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त अर्जित कर ली है. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 7 विकेट पर 157 रन बनाए.

जवाब में बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 4 विकेट पर 162 रन बनाकर मैच जीतने में सफल रही. भारत के लिए डेब्यू करने वाले रवि बिश्नोई ने 17 रन देकर 2 विकेट अर्जित किये. रवि को उनकी दमदार परफोर्मेंस के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया. रवि डेब्यू टी20 में दो विकेट लेने वाले छठे भारतीय बन गए हैं.

इस क्लब में जहीर खान, अजीत अगरकर, हार्दिक पंड्या, हर्षल पटेल और आर विनय कुमार पहले से शामिल हैं. कप्तान रोहित शर्मा ने पारी का 9वां ओवर रवि बिश्नोई को थमाया. अपने पहले ही ओवर में रवि ने सिर्फ 4 रन दिए और कोई सफलता नहीं मिली.

इसके बाद अपने दूसरे ही ओवर में रवि बिश्नोई ने रोस्टन चेज और रोवमेन पॉवेल को शिकार बनाया. रवि ने अपने क्रिकेट की शुरुआत खेतों में बॉलिंग की प्रैक्टिस से की थी. बचपन में रवि बिश्नोई खेतों की उबड़खाबड़ जमीन पर ही प्रैक्टिस करने लगे थे.

स्पिनर रवि बिश्नोई का जन्म 5 सितंबर 2000 को जोधपुर के बिरामी गांव में हुआ था. कुछ समय बाद ही रवि का परिवार जोधपुर में बस गया. रवि बिश्नोई के पिता जी का नाम श्री मांगीलाल जी हैं. रवि के पिता पेशे से एक सरकारी स्कूल में पढ़ाते हैं और हेड मास्टर के पद पर कार्यरत हैं.

इनके परिवार में उनके माताजी सोहनी देवी एक हाउसवाइफ है. रवि बिश्नोई के बड़े भाई का नाम अशोक विश्नोई है. रवि बिश्नोई की दो बहने रिंकू और अनीता भी हैं. आपको बता दें रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi wife) अभी अविवाहित है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.