Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
Sports

जीता भारत रोया पाकिस्तान, एक साथ ध्वस्त हुए कई महारिकॉर्ड, रोहित ने तोड़ा कोहली-बाबर का रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने (India) ने दूसरे टी20 मैच में श्रीलंका (Sri Lanka) को 7 विकेट से शिकस्त दी. टीम इंडिया ने जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की विजयी बढ़त हासिल कर ली. मैच में पहले खेलते हुए श्रीलंका ने 5 विकेट पर 183 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम ने 3 विकेट पर 186 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया.

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम की शुरुआत जोरदार रही. सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका और गुनाथिलका ने पहले विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी निभाई. श्रीलंकाई निसंका 53 गेंद में 75 रन बनाकर आउट हो गए.

वहीं शनाका ने अपनी तेज बल्लेबाजी जारी रखी और 19 गेंद में 47 रन बनाकर नाबाद रहे. श्रीलंका की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 183 रन बनाए. भारत के लिए बुमराह, भुवनेश्वर, हर्षल पटेल, चहल और जडेजा ने 1-1 विकेट हासिल किया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही. कप्तान रोहित शर्मा जल्दी ही पवेलियन लौट गये. सैमसन 25 गेंद में 39 रन बनाकर जबकि ईशान किशन भी 16 रन बनाकर आउट हुए.

श्रेयस अय्यर 44 गेंद में 74 रन बनाकर जबकि जडेजा 18 गेंद में 45 रन बनाकर नाबाद रहे. टीम इंडिया ने ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर 3 विकेट पर 186 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया.

टीम इंडिया ने पीछा करते हुए सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में पाकिस्तान को पीछे छोड़ा. T20 में किसी एक विपक्षी को सबसे ज्यादा मैच हराने के मामले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ा.

https://twitter.com/vermaknpnitin1/status/1497753735296356355

कोहली ने बतौर कप्तान सर्वाधिक जीत प्रतिशत के मामले में पाक के बाबर आजम को पीछे छोड़ा.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.