Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
Sports

जीत के बाद भारतीय क्रिकेटर्स पर हुई पैसों की बारिश, मालामाल हुए ये 5 क्रिकेटर, देखें किसे मिली कितनी धनराशी

भारत ने श्रीलंका से (India vs Sri Lanka) दूसरा टेस्ट मैच में शिकस्त देकर सीरीज अपने नाम की. टीम इंडिया (Team India) ने बेंगलुरू में खेले गए डे-नाइट टेस्ट मैच में श्रीलंका को 238 रन से शिकस्त दी. इसके साथ ही टीम इंडिया ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है.

भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट में पारी व 222 रन से करारी शिकस्त दी थी. हार के साथ ही श्रीलंका टीम का भारत में टेस्ट जीतने के सपना फिर टूट गया. आपको बता दें श्रीलंका की टीम 1982 से भारत दौरे पर आ रही है. श्रीलंकाई टीम ने तब से अब तक भारत में 21 टेस्ट मैच खेले हैं.

इसके बावजूद भारत में श्रीलंकाई टीम एक भी टेस्ट मैच में जीत नहीं दर्ज कर सकी है. भारत ने अपनी दूसरी पारी 9 विकेट पर 303 रन बनाकर घोषित की. इस तरह श्रीलंका को चौथी पारी में जीत के लिए 447 रन का लक्ष्य दिया.

 पहली पारी में 109 रन पर सिमटने वाली श्रीलंकाई टीम दूसरी पारी में भी सबक लेने में नाकाम रही. श्रीलंका की टीम दूसरी पारी में 208 रन ही बना सकी.

 इस तरह उसे 238 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 3 विकेट झटके.

ये बना मैन ऑफ द मैच व सीरीज

श्रेयस अय्यर को उनकी बेहतरीन पारियों के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड चुना गया. तूफानी पचासा जड़ने वाले ऋषभ पंत को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड चुना गया.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.