Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
Sports

टीम इंडिया की धमाकेदार शुरुआत, राहुल-मयंक की जोड़ी ने रचा इतिहास, तोड़ा 133 साल का मिथक

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के मध्य टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन में खेला जा रहा है. मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. भारत की तरफ से बल्लेबाजी करने उतरे मयंक और राहुल ने टीम को सधी शुरुआत दिलाई.

मैच में केएल राहुल (KL Rahul) और मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने अपनी बल्लेबाजी से एक नया इतिहास टेस्ट क्रिकेट में रच दिया है. ओपनिंग करन के दौरान जब दोनों ओपनिंग जोड़ी ने 50 रन की पार्टनरशिप की तो एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

केएल राहुल और मयंक ने सेंचुरियन में बतौर ओपनर 100 रन की शुरुआती साझेदारी की तो वे ऐसा करने वाली दुनिया की केवल दूसरी ओपनिंग जोड़ी बनी, जब साउथ अफ्रीका घरेलू सीरीज में पहले टेस्ट के दौरान पहले गेंदबाजी की हो. इससे पहले 2007 में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल और डैरेन गंगा ने ओपनिंग करते हुए पहले विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी की थी. अफ्रीका टीम के 133 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है.

इस लिहाज से ये जोड़ी पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी निभाने वाली जोड़ी भी बन गयी है. इसके अलावा भारत की तरफ से ऐसा पहली बार हुआ है जब कर्नाटक के दो बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई. यह तीसरा मौका था जब भारत के ओपनरों ने पहले विकेट के लिए 100 रन से अधिक की पार्टनरशिप की.

Imageआपको बता दें साल 2010-11 में सेंचुरियन में सहवाग और गंभीर की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 137 रनों की साझेदारी की थी. वहीं 2006/07 में वसीम जाफर और दिनेश कार्तिक ने बतौर ओपनर 153 रनों की साझेदारी निभाई थी.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.