Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
Sports

टीम इंडिया को मिला धोनी जैसा फिनिशर, छक्का जड़ दिलाता है जीत, फैंस ने की युसूफ पठान से तुलना

धोनी के रिटायर होने के बाद टीम इंडिया निरंतर उनके जैसे फिनिशर की तलाश में हैं. धोनी को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फिनिशर कहा जाता है. टीम इंडिया को धोनी ने अपनी बैटिंग की बदौलत कई अहम् मैचों में जीत दिलाई.

हालांकि धोनी की अब कमी पूरी होती दिख रही है. तमिलनाडु के बल्लेबाज शाहरुख खान ने कई अहम् मैचों में तमिलनाडु को तूफानी पारियां खेलकर जीत दिलाई. शाहरुख खान ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में गजब की फॉर्म दिखाते हुए कई धुआंधार पारियां खेली हैं.

Imageफैंस उनकी बल्लेबाजी और हिटिंग को देखते हुए उनकी तुलना युसूफ पठान से कर रहे हैं. क्रिकेटर शाहरुख खान का जन्म 27 मई, 1995 को चेन्नई में हुआ था. शाहरुख खान ने साल 2014 में कूच बिहार ट्रॉफी में महज 8 पारियों में 624 रन ठोके थे.

हालांकि इतने अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं मिली थी. अपने डेब्यू फर्स्ट क्लास मैच में शाहरुख खान ने मुश्किल हालात में फंसी तमिलनाडु के लिए 92 रनों की पारी खेलकर 151 रनों से जीत दिलाई थी.

इसी वर्ष Syed Mushtaq Ali Trophy Final में आखिरी गेंद पर तमिलनाडु को पांच रनों की दरकार थी और शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने प्रतीक जैन की गेंद पर छक्का जड़ जीत दिलाई थी. विजय हजारे ट्रॉफी में भी शाहरुख ने छक्का जड़ टीम को विजयी बनाया.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.