Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
Sports

डेब्यू मैच में सकिबुल गनी ने ठोका तिहरा शतक, वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी खेल रचा इतिहास, उड़ाए 58 छक्के…

रणजी ट्रॉफी के दुसरे दिन सकिबुल गनी (Sakibul Gani) ने डेब्यू करते ही इतिहास रच दिया. बिहार के बल्लेबाज सकिबुल गनी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए तिहरा शतक जड़ा. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू के दौरान तिहरा शतक जमाने वाले वह पहले बल्लेबाज बन गए.

सकिबुल गनी (Sakibul Gani) पहले वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसा किसी अन्य बल्लेबाज ने नहीं किया. 2 साल के सकिबुल ने 387 गेंदों पर 50 चौकों की मदद से अपना तिहरा शतक पूरा किया. बिहार की तरफ से सकिबुल गनी 341 रन बनाकर आउट हुए.

गनी को इकबाल अब्दुल्ला ने तरुवर कोहली के हाथों कैच आउट कराया. सकिबुल गनी (Sakibul Gani) ने 405 की पारी में 56 चौके एवं दो छक्के लगाए. आपको बता दें फर्स्ट क्लास डेब्यू पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अजय राजकुमार रोहेरा के नाम था.

रोहेरा ने 2018-19 के रणजी सीजन में मध्यप्रदेश की तरफ से हैदराबाद टीम के विरुद्ध डेब्यू मैच में नाबाद 267 रनों की पारी खेली थी. बिहार के शुरुआती तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद सकिबुल और बाबुल ने टीम को संभाला.

सकिबुल गनी ने चौथे विकेट के लिए बाबुल कुमार के साथ 538 रनों की साझेदारी की. बिहार के अन्य बल्लेबाज बाबुल ने भी दोहता शतक जड़ा.

प्रथम श्रेणी मैच में डेब्यू में बनाया गया उच्चतम स्कोर:

341 सकिबुल गनी (2022)
267* अजय रोहेरा (2018)
260 अमोल मुजुमदार (1994)
256* बाहिर शाह (2017)
240 एरिक मार्क्स(1920)

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.