Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

दादी बनने की उम्र में इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने रचाई शादी, एक बन चुकी है कुंवारी मां

बॉलीवुड अक्सर अजीबो गरीब चीजों को लेकर सुर्खियों में बना रहता है, और लोग भी बॉलीवुड की इस अजीबो गरीब चीजों की वजह से काफी कंफ्यूज नजर आते हैं.

बॉलीवुड में अक्सर आपने बड़े और बूढे अभिनेताओं की शादी के बारे में सुना होगा लेकिन आज हम आपको दादी मां की उम्र में शादी करने वाली अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे.

नीना गुप्ता

अपने शानदार एक्टिंग और अपने लुक्स के वजह से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली और 90 के दशक की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस मानी जाने वाली नीना गुप्ता अपने शानदार अंदाज के लिए पूरे बॉलीवुड में फेमस हैं.

अभिनेत्री नीना गुप्ता ने अपने उम्र के ढलान पर पहुंचने के बाद मशहूर वेस्टइंडीज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के संग शादी के बंधन में बंधी थी. शादी के कुछ दिनों बाद ही नीना प्रेग्नेंट हो गई और उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था.

इनकी बेटी का नाम मसाबा गुप्ता है. वही जब इनका रिश्ता विवियन के साथ खत्म हुआ तो नीना गुप्ता ने 2008 में विवेक मेहरा के संग फिर से शादी रचा ली.

काम्या पंजाबी

फेमस सीरियल्स में काम कर चुकी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने अपनी दूसरी शादी का फैसला 41 साल की उम्र में लिया था. काम्या पंजाबी की पहली शादी शलभ डांग के साथ हुआ था लेकिन इनका यह रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं टिक सका जिसके बाद साल 2020 में इन्होंने एक बार फिर से शादी की

मोना सिंह

फिल्मी जगत की बेहद फेमस और जानी-मानी खूबसूरत अभिनेत्री मोना सिंह को आज हर कोई जानता है. बता दें कि मोना सिंह को फिल्म “3 इडियट ” से काफी लोकप्रियता मिली थी. फिल्मों में आगे रहने वाली मोना सिंह अपने रियल लाइफ में काफी पीछे रह गई. मोना ने 38 वर्ष की उम्र में अपनी शादी श्याम राजगोपाल के संग रचाई थी.

सुहासिनी मुले

बॉलीवुड की काफी फेमस और अपने टैलेंट के दम पर बॉलीवुड में अपना एक अलग ही पहचान बनाने वाली सुहासिनी मुले आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है . अभिनेत्री सुहासिनी मुले बीते साल 2011 कि 16 जनवरी को अतुल गुड्डू के संग शादी रचाई थी.

इस शादी के दौरान सुहासिनी मुले की उम्र 61 साल से भी ज्यादा की थी. इस उम्र में शादी करने के बाद से यह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा उम्र में शादी करने वाली अभिनेत्री बन चुकी हैं.

[ डि‍सक्‍लेमर: यह न्‍यूज वेबसाइट से म‍िली जानकार‍ियों के आधार पर बनाई गई है. News zebra अपनी तरफ से इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है. ]

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.