Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
Sports

दूसरे टेस्ट में मोहम्मद सिराज की वापसी संभव, शमी को लेकर आई ये खबर, देखें संभावित टीम इंडिया

भारत और श्रीलंका के बाच दो मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच शनिवार से बेंगलुरु के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने मोहाली में खेले गए पहले टेस्ट में पारी और 222 रन के अंतर से मात दी थी. सीरीज में टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त बना ली है. भारतीय टीम टी-20 सीरीज में श्रीलंका के बाद टेस्ट सीरीज में भी लंका का सूपड़ा साफ करना चाहेगी.

एक बदलाव के साथ उतरेंगे रोहित शर्मा
इस मैच में रोहित शर्मा कम से कम एक बदलाव के साथ मैदान में उतर सकते हैं. कुलदीप यादव की जगह टेस्ट टीम में शामिल किए गए अक्षर पटेल को एकादश में शामिल किया जा सकता है. वो जयंत यादव की जगह ले सकते हैं जो मोहाली टेस्ट में भारतीय टीम के दबदबे के बीच गेंद और बल्ले दोनों से अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे. उनके खाते में एक भी विकेट नहीं आया.

सिराज और अक्षर में से किसे मिलेगा मौका?
आरसीबी की ओर से लंबे समय तक बेंगलुरू में खेलने वाले मोहम्मद सिराज चिन्नास्वामी की पिच से अच्छी तरह वाकिफ हैं. ऐसे में अगर पिच पर घास होती है तो रोहित शर्मा उन्हें मौका दे सकते हैं. ऐसे में स्पिन आक्रमण को संभालने की जिम्मेदारी रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन के कंधों पर होगी. पिच पर घास होने की स्थिति में ही टीम इंडिया तीन तेज गेंदबाज और एक स्पिनर के साथ मैदान पर उतरेगी.

दूसरे टेस्ट के लिए भारत की संभावित एकादश:
रोहित शर्मा(कप्तान), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत(विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह(उपकप्तान), मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज/ अक्षर पटेल.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.