Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

धर्म के लिए बॉलीवुड छोड़ने वाली सना खान ने शौहर संग किया उमराह, शेयर की खूबसूरत वीडियो, कहा- अ’ल्लाह हमें माफ़….

सना खान ने भले ही शोबिज को अलविदा कह दिया है, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग आज भी काफी बड़ी है. फिल्मों से दूरी बनाने के बाद भी सना खान अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. सना इन दिनों सऊदी अरब में हैं और अपने पति के साथ उमरा कर रही हैं.

सना ने मक्का से शेयर की फोटो

मक्का से सना खान ने जो फोटो शेयर की है, उसमें वो ऑलिव ग्रीन कलर के बुर्के में नजर आ रही हैं, जबकि उनके हसबैंड अनस सैयद व्हाइट कलर के लिबास में नजर आ रहे हैं, जो उमरा के समय पहना जाता है. सना ने मक्का से अपने हबी संग फोटो शेयर करते हुए उमरा की इस पवित्र यात्रा के लिए शुक्रिया अदा किया है.

सना ने अपने सफर को बताया खूबसूरत

इससे पहले सना खान ने उमरा के लिए रवाना होते हुए फ्लाइट से अनस संग अपनी फोटो शेयर की थी. शादी के बाद सना ने अपने इस सफर को अब तक का सबसे खूबसूरत सफर बताया था. उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा था- उमरा… क्या हसी समा होगा, क्या हसी घड़ी होगी, जब खाना-ए-खुदा में हमारी हाजरी होगी. निकाह के बाद हमारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत सफर.

सना खाना टीवी के सबसे बड़े शो बिग बॉस, खतरों के खिलाड़ी और कॉमेडी नाइट्स बचाओ जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं. सना ने कई फिल्मों में भी काम किया है. लेकिन शादी के बाद उन्होंने शोबिज से दूरी बना ली है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.