Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

नसीम शाह के पिता ने उर्वशी रौतेला पर तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस को सुनाई खरी-खोटी

नसीम शाह सुर्खियों के लिए अजनबी नहीं हैं, क्योंकि उनके एथलेटिक और तेज गेंदबाजी कौशल ने कई लोगों का ध्यान खींचा है। सोशल मीडिया पर इन दिनों नसीम शाह और उर्वशी रौतेला की खूब चर्चा हो रही है। कुछ दिनों पहले उर्वशी रौतेला ने अपनी इंस्टा स्टोरी से एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें नसीम शाह भी नजर आए थे, वह बहुत ही टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं. तब से शाह के बारे में काफी कुछ कहा जा चुका है। इस बीच नसीम शाह के पिता ने इसे लेकर चुप्पी तोड़ी है।

एक निजी न्यूज़ चैनल से बातचीत के दौरान नसीम शाह ने वायरल विडियो के बारे में कहा, “मैं विडियो देखी हैं लेकिन मुझे नहीं पता कि सच क्या हैं और झूठ क्या हैं. मुझे इसके बारे में बिलकुल भी जानकारी नहीं हैं.”

इसके आलावा नसीम के पिता ने अपने बेटे के क्रिकेटिंग करियर के बारे में कहा, “मैं नसीम को क्रिकेट खेलने के लिए कई बार पीटा हैं, मैं अक्सर उसे पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए कहता रहता था. नसीम अपने टैलेंट के दम पर पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम में शामिल हुए. मुझे अपने बेटे पर गर्व हैं.”

“हमने किसी ने भी क्रिकेट के लिए उसका कभी साथ नहीं दिया. सिर्फ उसका भाई चोरी-छुपे उसे पैसे देता था. जब उसकी माँ जिंदा थी जब वह कहता था कि एक दिन मैं जरुर पाकिस्तान के लिए खेलूँगा. लेकिन हम उसकी बात पर हँसते थे और कहते थे कि दीर का एक बच्चा पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम में कैसे शामिल होगा.”

बातचीत के दौरान नसीम के पिता से नसीम के शादी की प्लानिंग पर भी सवाल किया. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि शादी का फैसला हमने नसीम पर छोड़ा हुआ हैं हालाँकि इतना जरुर कह सकता हूँ कि फिलहाल 4-5 साल शादी का कोई इरादा नहीं हैं

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.