Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
Sports

प्रीति जिंटा पर ऐसा कमेंट कर फंसे रैना! सुनकर भड़के इरफान पठान, Live शो छोड़ने की दे डाली धमकी

IPL 2022 का रोमांच अपने चरम पर है. दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में इस वक्त 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए आपस में भिड़ रही हैं. आईपीएल में आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा होता जो लोगों के ध्यान को अपनी ओर खींच लेता है. लेकिन कई बार इस लीग में कुछ विवादित चीजें भी देखने को मिलती हैं. लेकिन अब आईपीएल में पहली बार कमेंट्री कर रहे स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना चर्चा में आ गए हैं. रैना ने लाइव शो में कुछ ऐसा कहा जिससे वो सुर्खियों में आ गए हैं.

प्रीति जिंटा को लेकर कही ये बात
पहली बार खेल का मैदान छोड़ कमेंट्री बॉक्स में पहुंच सुरेश रैना ने प्रीति जिंटा को लेकर एक ऐसा मजाक कर दिया जो साथी कमेंटेटर इरफान पठान को पसंद नहीं आया. दरअसल शुक्रवार को पंजाब किंग्स और केकेआर के मुकाबले के दौरान इरफान और रैना मैच को लेकर एक-दूसरे से बातचीत कर रहे थे. तभी इरफान अपनी फेवरेट टीम पंजाब किंग्स के बारे में बात कर रहे थे. ये सुनकर रैना ने भी उनकी बातों में हामी भरी और पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा का नाम भी बातों में ला दिया. ये बात सुन इरफान पठान भड़क गए और वो लाइव शो बीच में छोड़कर जाने की धमकी देने लगे.

फिर हुआ कुछ ऐसा
इसके बाद कुछ ऐसा हुआ जिसे कमेंट्री बॉक्स में सब देखकर हंसने लगे. दरअसल इरफान लाइव शो छोड़कर जाने लगे और रैना ने उन्हें वापस बुलाने के लिए मनाने लगे. लेकिन तभी नाराज हुए इरफान हंसने लगे. बता दें कि इरफान रैना की बात से नाराज नहीं थे, बल्कि वो रैना को अप्रैल फूल बना रहे थे. ये वाकया देखकर सभी को हंसी आ गई. इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.