Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
Sports

“बाबर आजम की बल्लेबाजी कोहली से बेहतर है, 10 साल में वह कोहली के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर देगा”

बाबर आजम की कप्तानी में पाक टीम ने टीम इंडिया को शिकस्त दी.

वर्ल्डकप के इतिहास में पाकिस्तान की यह भारत के विरुद्ध पहली जीत है. आपको बता दें भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मुकाबले में 10 विकेट के अंतर से करारी हार का सामना करना पड़ा.

मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 151 रन का स्कोर खड़ा कर सकी. जवाब में इसके बाद जीत के लिए मिले 152 रन के लक्ष्य को पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की सलामी जोड़ी ने बगैर कोई विकेट गंवाए 18.5 ओवर में अर्जित कर लिया.

मोहम्मद रिजवान 79*(55) और कप्तान बाबर आजम 68*(52) रन बनाकर नाबाद रहे. मैच में हार के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम का पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में 29 साल से चल रहा जीत का सिलसिला भी रुक गया.

पाकिस्तान की टीम के जीतने के बाद पाक के पूर्व बल्लेबाज इंजमाम उल हक़ ने बाबर आजम की जमकर तारीफ की. इंजमाम उल हक़ ने कोहली की तुलना बाबर से करते हुएबाबर आजम की बल्लेबाजी तकनीक को बेहतर बताया.

इंजमाम उल हक़ ने कहा कि बाबर आजम दस साल में कोहली के सभी रिकार्ड्स को तोड़ सकते हैं. हालांकि ऐसी बातें करना अपने आप में बेतुकी बातें हैं.

कोहली के रिकार्ड्स को तोड़ने के लिए बाबर आजम को अभी बहुत लंबा सफर तय करना होगा. कोहली और बाबर दोनों ही मौजूदा दौर के बेहतरीन बल्लेबाज हैं लेकिन बाबर आजम को अभी से ही कोहली से बेह्तर बताना बहुत जल्दबाजी है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.