Mon, Oct 26, 2026
🔍 ▶️
Sports

बाबर आज़म ने लगातार 7वीं बार खेली मेगा इनिंग, 46 गेंदों पर मचाया तहलका, टूटा कोहली का धांसू रिकॉर्ड

बाबर आजम का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन जारी है. पाकिस्तान के कप्तान ने एकमात्र टी20 में 66 रन की पारी खेली. पाकिस्तान ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 162 रन बनाए. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज 1-0 से जीती थी. लेकिन पाकिस्तान ने वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया. बाबर ने अंतिम दोनों वनडे में शतकीय पारी खेली थी. ऑस्ट्रेलिया की टीम 24 साल बाद पाकिस्तान के दौरे पर आई है. टीम पहली बार पाकिस्तान में कोई टी20 इंटरनेशनल का मुकाबला खेल रही है.

बाबर आजम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज की अंतिम 3 पारियों में एक शतक और 2 अर्धशतक लगाया था. फिर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2 शतक और अर्धशतक लगाया. अब टी20 में अर्धशतक लगाया. यानी उन्होंने लगातार 7वीं पारी में 50 से अधिक रन बनाए. वे 46 गेंद पर 66 रन बनाकर लेग स्पिनर एडम जंपा की गेंद पर आउट हुए. 6 चौका और 2 छक्का लगाया. स्ट्राइक रेट 143 का रहा.

27वीं बार 50 से अधिक रन बनाए
बाबर आजम ने टी20 इंटरनेशनल में 27वीं बार 50 से अधिक रन बनाए. इस मैच से पहले उन्होंने 73 मैच में 45 की औसत से 2620 रन बनाए थे. एक शतक और 25 अर्धशतक लगाया था. स्ट्राइक रेट 129 का रहा है. 122 रन की सबसे बड़ी पारी खेली है. ओवरऑल टी20 में भी उनका रिकॉर्ड बेहतरीन है. वे 6 शतक और 67 अर्धशतक लगा चुके हैं. 7800 से अधिक रन बनाए हैं. 146 छक्के लगा चुके हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.