Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

बोल्ड सीन करते वक्त ये सितारें हो गए थे पानी-पानी, कोई भागा वाशरूम तो किसी ने लिया मेकअप रूम का सहारा

क‍िसी भी फिल्‍म में इंटीमेट सीन हमेशा ही चर्चा का व‍िषय बनते हैं. पहले अक्‍सर बड़े स्‍टार्स स्‍क्रीन पर इंटीमेट सीन से लेकर क‍िस‍िंग सीन तक से परहेज करते थे, लेकिन अब स्क्रिप्ट की डिमांड की वजह से करीब सभी एक्टर्स को पर्दे पर इंटीमेट सीन करने पड़े हैं. हालांकि कई स्टार्स ये भी कबूल कर चुके हैं कि इंटीमेट सीन करना पूरी फिल्म का सबसे मुश्किल और पेचिदा काम होता है.

आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताएंगे जिन्होंने ये माना कि इंटीमेट सीन शूट करना कितना मुश्किल हैं. इसके साथ ही ऐसे सीन के दौरान उनकी हालत इस कदर खराब हुई कि वे नर्वस होकर इधर-उधर भाग खड़े हुए.

बॉबी देओल हुए नर्वस
बॉबी देओल को हाल ही में प्रकाश झाकी वेब सीरीज ‘एक बदनाम: आश्रम 3 में देखा गया. सीरीज के तीसरे पार्ट में सोनिया बन एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने कदम रखा था. सीरीज में ईशा- बॉबी के बीच कई इंटीमेट सीन्स फिल्माए गए. जिसे देख फैंस भी एक्साइटेड हो गए थे.

लेकिन सीरीज रिलीज होने के बाद जब बॉबी से ऐसे सीन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने ये कबूल किया कि इस सीन को करते वक्त वे काफी नर्वस हो गए थे. स्पॉटबॉय से बातचीत में बॉबी देओल ने कहा- ईशा गुप्ता संग इंटीमेट सीन के दौरान वो नर्वस था, लेकिन उन्होंने इस सीन को आसान बना दिया था.उन्होंने बताया कि ईशा पूरी तरह से प्रोफेशनल थीं. जिसकी वजह से मैं कंफर्ट फील कर सका.

उन्होंने अपना किरदार बेहतरीन ढंग से निभाया. इसके बाद सब बहुत सामान्य तरीके से हो शूट हो गया. इसी कारण लोगों ने इसे बहुत ज्यादा एंजॉय किया.’
रणबीर कपूर के कांपने लगे थे हाथ

रणबीर कपूर के कांपने लगे थे हाथ
रणबीर कपूर भी ये कबूल कर चुके हैं इंटीमेट सीन करना आसान नहीं है. बता दें कि 2016 में रिलीज हुई ‘ऐ दिल है मुश्किल’ फिल्म में अनुष्का शर्मा , रणबीर के साथ ही साथ ऐश्वर्या राय बच्चन को भी देखा गया था. स्क्रिप्ट की डिमांड पर रणबीर ने ऐश्वर्या के साथ इंटीमेट सीन किया था.

रणबीर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि ऐश के साथ इंटीमेट सीन शूट करते वह इतना घबरा गए थे कि उनके हाथ कांपने लगे थे, ऐश के गालों को छूने से भी घबराहट हो रही थी. रणबीर की हालत देख ऐश्वर्या ने उन्हें कंफर्टेबल करते हुए सीन सही तरीके से करने की सलाह दी.

शर्मिंदा महसूस करते हैं जैकी श्रॉफ
जैकी श्रॉफ को ‘द इंटरव्यू: नाइट ऑफ 26/11 ‘ में इंटीमेट सीन करते हुए देखा गया था. जब उनसे ऐसे सीन करने में आने वाली दिक्कतों के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए कहा था, “इंटीमेट सीन शूट करने में मैं बहुत शर्मिंदा महसूस कर रहा था. जब मैं इस तरह के सीन करता हूं तो घबरा जाता हूं. मैं ये कर रहा हूं इसलिए मैं एक एक्टर हूं और यदि आपके रोल का हिस्सा है इसे करना पड़ता है.”

 

 

मेकअप रूम में जा बैठी थीं डिंपल कपाड़िया
विनोद खन्ना के साथ डिंपल कपाड़िया भी हो असहज महसूस कर चुकी हैं. बता दें ये मामला फिल्म ‘प्रेम धरम’ के सेट का है. महेश भट्ट द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एक इंटीमेट सीन फिल्माना था. शूटिंग रात में होनी थी. ऐसे में सेट की लाइट भी काफी डिम थी. एक्‍शन बोलते ही विनोद खन्ना नायिका डिंपल कपाड़िया को किस और हग करने लगे और कट कहने के बाद भी नहीं छोड़ा. इससे डिंपल कपाड़िया काफी घबरा गईं. उन्होंने किसी तरह विनोद खन्ना से खुद को छुड़ाया और मेकअप रूम में जा बैठीं.

 

मल्लिका शेरावत भी हुईं असहज
मल्लिका शेरावत इंटीमेट सीन को लेकर काफी बार असहज फील कर चुकी हैं. वह एक बार साल 2015 में फ‍िल्‍म ‘डर्टी पॉलिटिक्‍स’ में सीनियर एक्टर ओम पुरी संग इंटीमेट सीन देते हुए असहज हो गई थीं. उन्होंने बताया था कि 64 साल के ओम पुरी के साथ इंटीमेट सीन करना आसान नहीं था. मल्लिका ने कहा था कि ओम पुरी के करीब आते ही उनका शरीर कांपने लगता था और वह असहज हो जाती थीं. इस बात को ओम पुरी ने समझ लिया था कि मल्लिका उनके साथ कंफर्टेबल नहीं हैं. इस पर उन्होंने मल्लिका को समझाया. इसके बाद ही दोनों ने इंटीमेट सीन की शूटिंग की.

सुष्मिता सेन को भी लगा डर
फिल्म ‘चिंगारी’ में मिथुन चक्रवर्ती के संग सुष्मिता सेन भी नर्वस हो गई थीं. कहा जाता है कि वह जब सेट पर सुष्मिता को पता चला कि उन्हें मिथुन के साथ एक इंटीमेंट सीन करना है तो वह बाथरूम में जा बैठी क्योंकि वह काफी डर गई थीं. लेकिन मेकर्स के मनाने के बाद तैयार हो गईं. कहा जाता है कि उन दिनों मिथुन-सुष्मिता के बीच संबंध भी कुछ खास नहीं थे. दोनों किसी बात पर एक दूसरे से काफी नाराज थे.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.