Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
Sports

मियाँ भाई सिराज-रोहित ने रचा इतिहास, होल्डर की छक्कों की बारिश में विंडीज ने टेके घुटने, टूटा शमी-जहीर का रिकॉर्ड

अहमदाबाद में खेली जा रही वनडे सीरीज के पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया. टीम इंडिया के गेंदबाजों ने 1000वें वनडे मैच में कमाल की गेंदबाजी की. टीम इंडिया के 1000वें वनडे मैच में कप्तानी कर रिकॉर्ड बनाने वाले रोहित ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का चुनाव किया.

टीम इंडिया की खतरनाक गेंदबाजी

टीम इंडिया (Team India) ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर वेस्टइंडीज को पहले वनडे में सिर्फ 176 रन पर समेट दिया. मैच में वेस्टइंडीज की टीम शुरुआत से ही (India vs West Indies) लड़खड़ा गई थी. विंडीज टीम ने 79 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे.

जेसन होल्डर का धूम-धड़ाका

ऐसे में जेसन होल्डर ने अर्धशतक लगाकर टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया. विंडीज की तरफ से फैबियन एलन ने भी 29 रन बनाए. भारत की तरफ से लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने सबसे अधिक 4 विकेट हासिल किये. वहीं ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने भी 3 विकेट अर्जित किये.

प्रसिद्ध कृष्णा ने भी जबर्दस्त गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिए. मैच में मोहम्मद सिराज ने तीसरे ओवर में शाई होप (8) को बोल्ड करके टीम को बड़ी सफलता दिलाई. इसके बाद दूसरे ओपनर ब्रेंडन किंग (13) भी पारी को नहीं बढ़ा सके. ब्रेडन किंग को ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर ने आउट किया.

सिराज का ऐतिहासिक विकेट

इसके साथ ही सिराज 1000वें वनडे मैच में पहला विकेट लेने गेंदबाज बन गये हैं. वहीं सिराज ने विंडीज के विरुद्ध डेब्यू मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के मामले में पठान और शमी को भी पीछे छोड़ा. वहीं चहल ने सबसे तेज 100 विकेट लेने मामले में जहीर खान को पीछे छोड़ा.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.