Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
India

मुकेश अम्बानी ने खरीदा 730 करोड़ का होटल, एक दिन के किराए में आ जाएगी नई कार, जानिए

दुनिया के सबसे बड़े अमीर व्यक्ति मुकेश अम्बानी के पास अरबो की जायदाद है इसके बावजूद वे ऐसी चीजे खरीद लेते है जो सोशल मिडिया पर लोगो के होश उड़ा देती है. ऐसा ही कुछ अब उन्होंने किया है जिसे जानकर लोग हैरान रह गये है. मुकेश अम्बानी ने हाल ही में अमेरिका के न्यूयार्क में एक होटल खरीदा है जिसकी कीमत 728 से 730 के बीच बताई जा रही है. इस होटल को हॉलीवुड का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ठिकाना भी बताया गया है. इससे पहले भी मुकेश अम्बानी एक होटल खरीद चुके है जो काफी ज्यादा लग्जरी है. एक साल में मुकेश अम्बानी द्वारा ऐसे 2 होटल खरीदे गये है जिनकी कीमत करोड़ो में है और इनका किराया तो इससे भी ज्यादा है. आइये जानते है कितना है एक दिन का किराया ?

55 हजार में है सबसे सस्ता रूम

मुकेश अम्बानी का ये होटल अमेरिका के न्यूयार्क के प्राइम लोकेशन प्रिस्टीन सेंट्रल पार्क और कोलम्बस सर्किल के पास मौजूद है. इस होटल को 2003 में बनाया गया था. ये इतना महंगा है कि यहाँ एक दिन रुकना भी बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने के बराबर है. इस होटल का सबसे सस्ता कमरा एक दिन के लिए 55 हजार रूपये में मिलता है. यानी यहाँ एक दिन रुकने के आपको 55 हजार रूपये देने पड़ेंगे.

जहाँ इस होटल में सबसे सस्ते कमरे का किराया 55 हजार रूपये है वहीँ यहाँ का सबसे महंगा कमरा 10 लाख का है. यानी एक रात बिताने के लिए आपको पुरे 10 लाख रूपये खर्च करने पड़ेंगे. वहीँ होटल का उपरी कमरा इससे भी ज्यादा महंगा है उसके लिए आपको 5000 रूपये और खर्च करने पड़ेंगे. इस होटल में केवल बड़े बड़े लोग और एक्टर रुकते है. लियाम नीसन और लूसी लियु जैसे कुछ हॉलीवुड एक्टर अक्सर यहाँ आकर अपना समय बिताते है.

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति है मुकेश अम्बानी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुकेश अम्बानी की सम्पति लगातार बढती जा रही है बढ़ते कारोबार के साथ उनकी सम्पति में तेजी से इजाफा होने लगा है. बीते साल कोरोना महामारी के समय उनकी सम्पति में काफी तेजी से उछाल आया है और उनकी सम्पति पहले से बढकर 92.9 अर्ब डॉलर तक पहुँच गयी है. जिसके अनुसार वे भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके है. वहीँ मुकेश अम्बानी दुनिया में सबसे अमीर व्यक्ति की लिस्ट में 11वे नम्बर पर आते है.

मुकेश अम्बानी का घर भारत का सबसे खुबसूरत घर माना जाता है उनके घर को इस तरह बनाया गया है कि देखने में वह किसी जन्नत से कम नही है. घर के अंदर का डिजाइन भी बेहद अलग तरीके से किया गया है. उनका घर 28 मंजिल का है जिसमे एक मंजिल केवल गाडियों के लिए बनाई गयी है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.