Mon, Oct 26, 2026
🔍 ▶️
Sports

राशिद खान, मोईन अली, समेत ये 8 विदेशी क्रिकेटर नहीं खेलेगें IPL?, वजह है बेहद चौंकाने वाली

इसी महीने 19 सितंबर से यूएई में आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ की शुरूआत होने वाली है.

इसके लिए भारत और दूसरे देशों के खिलाड़ी यूएई के लिए रवाना होने लगें हैं. टूर्नामेंट में शामिल होने से पहले सभी खिलाड़ी कम से कम 4 दिन के पृथकवास में रहेंगे. लेकिन टूर्नामेंट की शुरूआत से पहले कई खिलाड़ियों के हटने की आशंका नजर आ रही है. इसमें अफगानिस्तान और इंग्लैंड के खिलाड़ी शामिल हैं.

अफगानिस्तान में सत्ता परिवर्तन के बाद तालिबान सत्ता में आ गए हैं. तालिबान ने कई कड़े फैसले लिए हैं जिनका असर वहां के खेल और खिलाड़ियों पर पड़ा है. अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान के अलावा मोहम्मद नबी और मुजीब उर रहमान का आईपीएल में खेलना मुश्किल माना जा रहा है.

दरअसल, परिवार का चिंता की वजह से राशिद समेत दूसरे अफगानी क्रिकेटर किसी भी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं. पिछले दिनों राशिद ने भी सत्ता परिवर्तन के दौरान द हंड्रेड के आखिरी मैचों से नाम वापस ले लिया था. जिसके बाद उनका आईपीएल में खेलना संदिग्ध माना जा रहा है.

वहीं भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले मैनचेस्टर टेस्ट के रद्द होने का असर आईपीएल में देखने को मिल सकता है. इंग्लिश खिलाड़ी टेस्ट रद्द होने की वजह भारतीय टीम को मान रहे हैं. इस वजह से इंग्लिश खिलाड़ी आईपीएल से नाम वापस ले सकते हैं. इनमें मोईन अली, सैम करेन, जॉनी बेयरस्टॉ, क्रिस वोक्स और डेविड मलान शामिल हैं. इन सभी इंग्लिश खिलाड़ियों को टीम इंडिया के साथ ही स्पेशल चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए यूएई पहुंचना था. जहां इन सभी को 6 दिन क्वारंटीन में रहना है. इस बारे में खिलाड़ियों और ना उनकी फ्रेंचाइजी ने कोई आधिकारिक जानकारी दी है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.