Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
Sports

शमी पर हुई पैसों की बारिश, मैन ऑफ द मैच राशिद खान हुए मालामाल, रसेल को मिले इतने लाख रूपये

आईपीएल 2022 के 35वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 रनों से शिकस्त दी. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवरों में 156-9 का स्कोर बनाया. जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 20 ओवरों में 148-8 का स्कोर ही बना सकी.

गुजरात की अह लगातार तीसरी जीत हैं तो वहीं KKR की यह लगातार चौथी हार रही. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी GT की टीम ने दूसरे ओवर में ही सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का विकेट खो दिया. ऋद्धिमान साहा 25 गेंदों में 25 रन बनाकर 11वें ओवर में 83 के स्कोर पर आउट हुए.

कप्तान हार्दिक पांड्या ने 49 गेंदों में 67 रन की पारी के दौरान 4 चौके और दो छक्के लगाये. आखिर में राहुल तेवतिया ने जरूर 12 गेंदों में 17 रन बनाकर अपनी टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाया. केकेआर की तरफ से आंद्रे रसेल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट, टिम साउदी ने 3 विकेट, उमेश यादव और शिवम मावी ने एक-एक विकेट हासिल किया.

157 रनों का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत निराशाजनक रही. बिलिंग्स (4), सुनील नारेन (5) और नितीश राणा (2) जल्दी पवेलियन लौट गये. KKR की तरफ से रसेल ने 25 गेंदों में एक चौके और 6 छक्के की मदद से 48 रन बनाए. जीत के बाद खिलाड़ियों को कुछ ये अवार्ड मिले.

Player of the Match in Match- राशिद खान
Punch Super Striker of the Day for the Match- आंद्रे रसेल
ImageDream11 GameChanger of the Match – आंद्रे रसेल
Unacademy Let’s Crack It Sixes of the Match- आंद्रे रसेल

ImageCRED Power Player of the Match- मोहम्मद शमी
Upstox Most Valuable Asset of the Match- हार्दिक पांड्या

ImageSwiggy Instamart Fastest Delivery of the Match- फर्ग्युसन
RuPay On-The-Go 4s of the Match- हार्दिक पांड्या

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.