Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
Sports

शरजील खान ने मचाया बवंडर, 12 चौके 12 छक्के लगाकर टी20 में ठोके 141 रन, तोड़ा गेल-रोहित का रिकॉर्ड

पाकिस्तान में आयोजित कश्मीर प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में जमकर रनों की बारिश हुई.

सलामी बल्लेबाज शरजील खान की तूफानी पारी के बावजूद शोएब मलिक की कप्तानी वाली मीरपुर रॉयल्स को एलिमिनेटर मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. मीरपुर रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 236 रन बनाए. जवाब में शाहिद अफरीदी की कप्तानी वाली टीम रावलकोट हॉक्स ने 19.4 ओवर में 3 विकेट शेष रहते हुए 237 रन बनाकर मैच जीत लिया.

मीरपुर के सलामी बल्लेबाजी शरजील खान विस्फोटक पारी खेलते हुए 61 गेंदो पर 141 रन बनाए. उन्होने अपनी पारी में 12 चौके और 12 छक्के लगाए. इस दौरान उनका स्ट्राइकरेट 223 का रहा. इसके अलावा कप्तान शोएब मलिक ने 15 और मोहम्मद अख़लाक ने 29 रन बनाए.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रावलकोट की जीत के हीरो रहे कासिफ अली ने 51 गेंदो पर आतिशी पारी खेलते हुए नाबाद 115 रन ठोके. उन्होने अपनी पारी में 9 चौके और 8 छक्के लगाए. KPL 2021: Rawalkot Hawks' Kashif Ali leads team into final with century
एक समय 34 रन पर 3 विकेट गवां चुकी रालकोट के लिए कासिफ ने हसन तलत (51 रन) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए केवल 39 गेंदो पर ही 85 रन जोड़कर टीम को जीत के मुहाने लाकर खड़ा कर दिया. कप्तान अफरीदी ने 1 विकेट लेने के साथ-साथ 19 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया.

शरजील ने टी20 में व्यक्तिगत पारी में सबसे ज्यादा चौके-छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया. रोहित ने 2017 में श्रीलंका खिलाफ 118 रन की पारी में 10 छक्के 12 चौके सहित 22 बांउड्रीयां लगाईं थीं. वहीं शरजील ने 24 बांउड्री लगाई. इसके अलावा उन्होने 150 से कम के स्कोर पर सबसे ज्यादा चौके छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल (12 छक्के 10 चौके) का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.