Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
Sports

शार्दुल ठाकुर ने मचाया कोहराम, 10 छक्के-चौके लगाकर जड़ा तूफानी अर्धशतक, तोड़ा कोहली-रोहित का रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट ओवल में खेला जा रहा है.

भारतीय बल्लेबाजों का लचर प्रदर्शन ओवल में भी जारी रहा. इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में भारतीय बैंटिंग ऑर्डर एक बार फिर फ्लॉप रहा. भारतीय टीम 191 रन पर ऑल आउट हो गई. कप्तान कोहली ने 50 रनों की उपयोगी पारी खेली तो वहीं आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करने उतरे शार्दुल ठाकुऱ ने आतिशी पारी खेलकर अर्धशतक जड़ा.

इंग्लैंड के आमंत्रण पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की सलामी जोड़ी अच्छी शुरूआत देने में फिर नाकाम रही. दोनो बल्लेबाज रोहित (11) और राहुल (17) 28 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए.

कप्तान विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेलकर एक छोर को संभालने की कोशिश की. कोहली ने 96 गेंदो 50 रन बनाए. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहा. पुजारा 4, जडेजा 10, रहाणे 14 और पंत 9 रन बनाकर आउट हुए.

इंग्लैंड की तेज धार गेंदबाजी के आगे भारतीय टीम ने शुरूआती 7 विकेट 127 रन पर गवां दिए. आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करने उतरे शार्दुल ठाकुर ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली.

ठाकुर ने 31 गेंदो पर अपना अर्धशतक छक्का लगाकर पूरा किया. उन्होने अपनी पारी में 36 गेंदो का सामना करते हुए 7 चौके और 3 छक्के लगाए. ठाकुर ने उमेश यादव (10) के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 63 रन जोड़े. आखिर में भारतीय टीम 61.3 ओवर में 191 रन बनाकर ऑल आउट हो गई.

इंग्लैंड की तरफ से क्रिस वोक्स ने चार सफलाएं अर्जित कीं. इसके अलावा औली रोबिंसन को तीन विकेट मिली. जेम्स एंडरसन, क्रेग ओवरटन को एक-एक विकेट मिला.

शार्दुल ठाकुर ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक ठोका. वह इस सीरीज में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होने रोहित शर्मा को पछाड़ दिया. इसके अलावा उन्होने इस सीरीज में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर के मामले में विराट कोहली (50 रन) को पछाड़ दिया है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.