Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
Sports

शाहबाज अहमद का टी 20 टीम में हुआ चयन, शमी के भाई कैफ को भी मिली जगह, देखें 15 सदस्य टीम

सैयद मुस्ताक अली टी 20 ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) का आयोजन जल्द ही होने जा रहा है.

ऐसे में सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) में हिस्से लीं जा रही सभी राज्यअपनी-अपनी टीमें घोषित कर रही है. हाल ही में बंगाल राज्य ने अपनी 15 सदस्य टीम का ऐलान किया है.

सैयद मुस्ताक अली टी 20 ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) के लिए टीम की कमान अनुभवी बल्लेबाज सुदीप चटर्जी को दी गई है. आपको बता दें सुदीप ने हाल ही में हाल ही में बंगाल टी20 चैलेंज में बैरकपुर बैशर्स की टीम को चैम्पियन बनाया था.

भारतीय टेस्ट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) को विकेटकीपर के तौर पर टीम में जगह दी गयी है. वहीं उनके बैक अप के तौर पर विकेटकीपर शाकिर हबीब गाँधी को टीम में जगह मिली है.

पंजाब किंग्स के लिए पहला आईपीएल मैच खेलने वाले ईशान पोरेल टीम की गेंदबाजी का नेतृत्व करेंगे और उनके साथ आकाश दीप और मुकेश कुमार भी टीम में शामिल किये गये हैं.

दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्पिनर शाहबाज अहमद को ऋतिक चटर्जी के साथ स्पिन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. बंगाल की तरफ से खेलने वाले शमी के भाई कैफ को भी टीम में जगह दी गयी है.

बंगाल की टीम-

Ranji Trophy final: Vidarbha beat Delhi by 9 wickets, clinch maiden titleसुदीप चटर्जी (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), कैफ अहमद, ऋत्विक रॉय चौधरी, अभिमन्यु ईश्वरन, अभिषेक दास, रंजोत सिंह खैरा, शाकिर हबीब गांधी, सुवनकर बल, करण लाल, शाहबाज अहमद, ऋतिक चटर्जी, प्रदीप्त प्रमाणिक, सुजीत केआर यादव, ईशान पोरेल, मुकेश कुमार, आकाश दीप, आलोक प्रताप सिंह, मोहम्मद कैफ, सयान घोष।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.