Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

शाहरुख खान की फिल्म लॉयन की कहानी शूटिंग से पहले ही हुई लीक, किंग खान निभाएंगे…

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इसके अलावा शाहरुख खान एक और फिल्म को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं उस फिल्म का नाम है लॉयन(Lion). लॉयन फिल्म की शूटिंग अभी तक शुरू भी नहीं हुई है लेकिन इससे पहले ही इस फिल्म की कहानी लीक हो चुकी है.

इस फिल्म को साउथ सिनेमा के जाने-माने डायरेक्टर ऐटली बना रहे हैं. पिछले दिनों इस फिल्म के बारे में रिपोर्ट में बताया गया था कि इस फिल्म में शाहरुख खान एक हाईएस्ट प्रोफ़ेसर के किरदार में दिखाई देने वाले हैं.

लेकिन हाल ही में आई रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इस फिल्म में शाहरुख खान बाप और बेटे दोनों का ही किरदार निभाने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में शाहरुख खान का एक किरदार यानी कि बेटा ट्रेन को हाईजैक करता है और यह पूरी कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती रहती है.

80 और 90 के दशक में शाहरुख खान ने रोमांटिक और एक्शन फिल्मों में काम किया था लेकिन इस फिल्म में शाहरुख खान नकारात्मक किरदार निभाने वाले हैं.
हालिया रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है क्योंकि इस फिल्म की शूटिंग पिछले दिनों आर्यन खान ड्रग्स मामले की वजह से रुक गई थी.

इसके अलावा पठान (Pathan) की शूटिंग को भी रोक दिया गया था, लेकिन हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म के एक्शन सींस तेलंगाना में शूट किए जाएंगे. बता दे, तेलंगाना को शूटिंग के लिए इसलिए सिलेक्ट किया गया है. क्योंकि तेलंगाना में कोरोनावायरस के खिलाफ नियम थोड़ी नरम है. रामोजी फिल्म सिटी शहर से थोड़ी दूर है और यहां आम लोगों की भीड़ नहीं लगती है. शाहरुख खान रामोजी फिल्म सिटी के स्टूडियोज में ही लॉयन के एक्शन सीन्स शूट करेंगें.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.