Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

शिल्पा शेट्टी के 5 सब से गं’दे वि’वाद, इन्हे याद कर लोग आज भी देते हैं गा’ली #2

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। आजकल वह फ़िल्मी दुनिया से भले दूर है, लेकिन उन्हें टीवी की दुनिया पर देखा जा सकता है। बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने अपनी खूबसूरती और फैशन स्टाइल के साथ-साथ अपने अभिनय से देश के लाखों दिलों को जीता है। हर कोई अभिनेत्री की खूबसूरती का दीवाना है। भले ही शिल्पा शेट्टी की उम्र 46 साल की हो, लेकिन अपनी अदाओं से वह यूपी बिहार का दिल लूटने की क्षमता आज भी रखती है। गौरतलब हो कि यह शिल्पा के हुस्न का ही जलवा है कि वह आज भी बढ़ती उम्र के बावजूद 25 साल की हसीन लगती हैं।

बता दें कि बीते दिनों जब शिल्पा के पति राजकुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में पकड़ाएं तो एकाएक शिल्पा शेट्टी भी चर्चा में आ गई। इतना ही नहीं शिल्पा, राजकुंद्रा से तलाक़ लेने जा रही। यह सुर्खियां भी मीडिया का हिस्सा बनी। वैसे बता दें कि यह कोई पहला मौका नही था, जब शिल्पा विवादों की वज़ह से चर्चा में आई हो। इससे पहले भी कई बार शिल्पा विवादों का हिस्सा रह चुकी हैं। शिल्पा जब फिल्मी दुनिया में मुकाम हासिल कर रही थीं, तब भी वह कई विवादों से घिरती नजर आई थीं और शादी के बाद भी इनका कॉन्ट्रोवर्सी से रिश्ता टूटा नहीं।

कभी सोशल मीडिया पर उनकी कोई विवादित तस्वीरें वायरल हुईं तो कभी आईपीएल में उनके पति पर मैच फिक्सिंग के सवाल उठे। फिटनेस फ्रीक शिल्पा फैन्स के दिल पर राज करती हैं और इन दिनों ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ में बतौर जज नजर आने वाली शिल्पा शेट्टी अपनी शादी से लेकर ‘बिग ब्रदर 5’ के अलावा रिचर्ड गेर संग किसिंग को लेकर भी विवादों से घिरी नजर आई थीं, तो आइए डालते हैं इन्हीं सब पर एक नजर…

रेसिज्म को लेकर हुई टिप्पणी… बता दें कि शिल्पा ने अमेरिकन रिएलिटी टीवी शो ‘बिग ब्रदर-5’ में हिस्सा लिया था। शो में शिल्पा पर रेसिज्म को लेकर टिप्पणी हुई थी। इस वाकये के बाद एक्ट्रेस सुर्खियों में आ गई थीं। बता दें कि शो की कंटेस्टेंट जेडी गुडी ने शिल्पा शेट्टी पर रेसिस्ट टिप्पणी की थी और इस बात को सुनकर भारत में जेडी गुडी की खूब अलोचना हुई थी। हालांकि, शिल्पा को दुनिया भर से काफी सपोर्ट मिला था।

घर तोड़ने का लग चुका आरोप… वहीं आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने शादीशुदा राज कुंद्रा से शादी की है। राज कुंद्रा की पहली पत्नी कविता ने यह आरोप लगाया था कि शिल्पा शेट्टी की वजह से उनका घर टूट गया। दरअसल, राज कुंद्रा के शादीशुदा होने के बावजूद भी शिल्पा शेट्टी उनको डेट कर रही थीं। शिल्पा शेट्टी से शादी करने के लिए राज कुंद्रा ने अपनी पहली पत्नी कविता को तलाक दिया था। कविता का घर तोड़कर शिल्पा राज कुंद्रा की दूसरी पत्नी बनी थीं। कविता ने शिल्पा शेट्टी पर घर तोड़ने के अलावा और भी कई तरह के आरोप भी लगाए थे।

अंडरवर्ल्ड से जुड़ा नाम… अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पर सबसे बड़ा आरोप 2013 में लगा था। उस दौरान ऐसी खबर आई थी कि शिल्पा शेट्टी का संबंध अंडरवर्ल्ड से है परंतु शिल्पा शेट्टी ने इन आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया था। शिल्पा शेट्टी के अंडरवर्ल्ड से जुड़ी खबरों को सुनकर लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था परंतु बाद में यह मामला ठंडा पड़ गया था और शिल्पा शेट्टी साधारण तरीके से अपना जीवन व्यतीत करने लगी थीं।

सरेआम किस का मामला… आपको बता दें कि साल 2007 में शिल्पा शेट्टी एड्स को लेकर जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही थीं तो इस दौरान हॉलीवुड के एक कार्यक्रम में वहां के अभिनेता रिचर्ड गेर भी थे। रिचर्ड गेर ने शिल्पा शेट्टी को कार्यक्रम के दौरान ही अचानक किस कर दिया था, जिसके बाद शिल्पा शेट्टी विवादों में घिर गई थीं।

बोल्ड फोटोशूट करवा विवादों में आई… वहीं बता दें कि शिल्पा शेट्टी साल 2006 में उस समय सुर्खियों में आई। जब उन्होंने एक तमिल मैगजीन के कवर पेज के लिए बोल्ड फोटोशूट करवाया। इस फोटोशूट के बाद एक्ट्रेस को लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी। एक्ट्रेस के खिलाफ मदुरई की एक कोर्ट में अश्लीलता को बढ़ावा देने के आरोप में गैर जमानती वॉरंट भी जारी हुआ था, लेकिन इस बात को शिल्पा ने हवा नहीं दी थी।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.