Mon, Oct 26, 2026
🔍 ▶️
Sports

सरफराज खान ने उड़ाया गर्दा, लगातार पांचवे मैच में ठोका चौथा शतक, 22 छक्के लगाकर मचा दिया कोहराम

मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) को भले ही आईपीएल 2022 ऑक्शन में महज 20 लाख रुपये मिले हों लेकिन इस रकम से उनके टैलैंट को नहीं तोला जा सकता है. सरफराज खान ने अपने टैलेंट का परचम फिर लहराया है. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने गुरुवार को सौराष्ट्र के खिलाफ शानदार शतक जड़ा. सरफराज खान ने शुरुआत बेहद धीमी की थी और उनके बल्ले से 60 गेंदों में महज 9 रन ही निकले थे लेकिन इसके बाद उन्होंने गेंदबाजों पर गजब आक्रामण किया.

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपने फर्स्ट क्लास करियर का पांचवां शतक जड़ा. गजब बात ये है कि सरफराज ने पिछले 5 रणजी मैचों में 4 शतक जमाए हैं. जिसमें वो एक नाबाद तिहरा शतक और एक नाबाद दोहरा शतक लगा चुके हैं.

सरफराज खान ने पिछले रणजी सीजन में महज 6 मैचों में 928 रन ठोके थे. उनकी बल्लेबाजी औसत 154 से ज्यादा की रही और वो 112 चौके और 22 छक्के लगाने में कामयाब रहे. सरफराज खान ने इस सीजन की शुरुआत भी धमाकेदार की है.

बता दें मैच में मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही थी. कप्तान पृथ्वी शॉ सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए. आकर्षित गोमेल 8 और एसएम यादव 19 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद सरफराज ने अजिंक्य रहाणे के साथ 200 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर मुंबई को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.

अजिंक्य रहाणे ने भी खबर लिखे जाने तक शतक ठोक दिया था. रहाणे की फॉर्म बेहद खराब चल रही थी और उन्हें टेस्ट टीम से भी बाहर करने की बातें चल रही हैं हालांकि अब इस बल्लेबाज ने अपनी फॉर्म में वापसी का ट्रेलर रिलीज कर दिया है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.