Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

सलमान खान का ‘बिल्ली बिल्ली’ गाना रिलीज़, शहनाज़ गिल और पलक तिवारी भी आईं नज़र

मुंबई: सलमान खान और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’का दूसरा गाना बिल्ली बिल्ली रिलीज़ हो गया है. इस गाने का टीज़र बीते रोज सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. अब गाना भी फैंस के साथ शेयर किया गया है. गाने को सुखबीर ने गाया है. संगीत भी सुखबीर का ही है. गाने के लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं.

इस गानें में श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी, बिग बॉस फेम शहनाज़ गिल की भी झलक दिखाई दे रही है. गाने में भाग्यश्री भी दिख रही हैं. इसमें सलमान खान पूजा हेड़के के साथ जमकर ठुमके लगाते नज़र आ रहे हैं. फिल्म का पहला गाना लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया था. अब देखना होगा इस पंजाबी गाने को लेकर लोग क्या रिएक्शन देते हैं.

सलमान ने जताई ये उम्मीद

गाना सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. उन्होंने गाना शेयर करते हुए उम्मीद जताई है कि ये लोगों को पसंद आएगी. सलमान ने लिखा, “उम्मीद करता हूं कि ये गाना आपके चेहरे पर मुस्कुराहट लाएगा, डांस कराएगा और आपके अंदर की पॉजिटिव एनर्जी को बाहर निकालेगा.” सलमान के इस ट्वीट पर कुछ ही देर में हजारों रीट्वीट आ गए हैं. फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं.

कई सितारें करेंगे डेब्यू

किसी का भाई किसी की जान में सलमान खान और पूजा हेगड़े के अलावा वेंकटेश दग्गुबाती, पलक तिवारी, शहनाज़ गिल, सिद्धार्थ निगम और बॉक्सर विजेंदर सिंह भी नज़र आएंगे. शहनाज़, सिद्धार्थ और पलक तिवारी की ये डेब्यू फिल्म है. फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है. इसे साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं. इसके अलावा संगीत हिमेश रेशमिया, रवि बसरूर, देवी श्री प्रसाद, अमाल मलिक और पायल देव ने दिया है. ये 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

यहां देखें गाना…

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.