Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
Sports

सहवाग ने उड़ाया मज़ाक तो बोले शोएब अख्तर- ‘किसी दिन सहवाग मिला तो उसे बहुत मारूंगा’

क्रिकेट फैन्स को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का बेसब्री से इंतजार होता है. आपसी तनाव के चलते कई सालों से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं हो रही है. दोनों ही टीमें आईसीसी टूर्नामेंट में ही सामने आई हैं. दोनों टीम के बीच पहले जब भी मैच हुए हैं, उनमें पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर काफी हाइलाइट रहे हैं

इधर टीम इंडिया की तरफ से वीरेंद्र सहवाग  भी जमकर मजे लूटते थे. हालांकि मैदान के बाहर दोनों ही अच्छे दोस्त हैं. इस बार दोनों दिग्गजों के बीच सोशल मीडिया पर वॉर छिड़ा है. यह जंग दोस्ताना और मजाकिया टाइप से ही है. सहवाग के एक कमेंट पर अख्तर ने कहा कि किसी दिन सहवाग मिल गया तो बहुत मारूंगा.

सहवाग ने ट्विटर पर किया था फनी कमेंट
दरअसल, हाल ही में शोएब अख्तर ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की थी. इसमें वह सूट पहने नजर आ रहे थे. अख्तर ने लिखा था- यह नया लुक है. उम्मीद है आपको पसंद आएगा. इस पर सहवाग ने कमेंट किया था- ऑर्डर लिख, एक बटर चिकन, दो नान और एक बियर.

अख्तर ने यूट्यूब चैनल पर दिया जवाब
सहवाग के इस कमेंट को लेकर शोएब अख्तर से हाल ही में एक यूट्यूब चैट शो में सवाल किया गया. सवाल आते ही शोएब अख्तर हंसने लगे और उन्हें समझ नहीं आया कि क्या कहा जाए. इस पर उन्होंने कहा कि ‘किसी दिन मुझे अगर सहवाग मिल गया, तो मैं उसे बहुत मारूंगा.’ अख्तर ने बात हंसते हुए मजाक में कही.

10 साल से दोनों टीम के बीच सीरीज नहीं हुई
टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच 10 साल से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है. दोनों टीम के बीच पिछली सीरीज दिसंबर 2012 में हुई थी. तब पाकिस्तान टीम भारत दौरे पर आई थी. यहां दोनों टीम के बीच 2 टी20 की सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी. साथ ही 3 वनडे की सीरीज को पाकिस्तान ने 2-1 से जीता था.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.