Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
Sports

सिर्फ 23 गेंद खेल ये पाकिस्तानी बना ICC का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, इरफान पठान ने कहा- हार की कगार पर खड़ी टीम…

ICC टी 20 विश्वकप 2021 में कई बड़े उलटफेर देखने को मिले. टीम इंडिया, वेस्टइंडीज और अफ्रीका जैसी टीमें पहले राउंड में ही बाहर हो गयी. टी 20 विश्व कप में अभी तक पाकिस्तानी खिलाड़ियों का दबदबा रहा है.

UAE में खेले जा रहे विश्व कप में पाकिस्तान की टीम ने अभी तक खेले गये सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की है. हाल ही में पाकिस्तान के बल्लेबाज आसिफ अली को अक्टूबर महीने का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज घोषित किया गया. आसिफ अली ने डेविड वीज और शाकिब को पछाड़ इस अवार्ड को अपने नाम किया.

पाक बल्लेबाज आसिफ ने मौजूदा आईसीसी टी20 पुरुष विश्व कप के दौरान अक्टूबर में पाकिस्तान की ओर से तीन मैचों में सिर्फ 23 गेंद खेलकर 52 रन बनाए हैं. आसिफ अली का इस दौरान स्ट्राइक रेट 273.68 रहा. आसिफ की 12 गेंद में नाबाद 27 रन की पारी की बदौलत पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराया. इसके अगले ही मैच ने आसिफ अली को सुर्खियों में ला दिया.

पाकिस्तान को अफगानिस्तान के खिलाफ अंतिम दो ओवर में 24 रन की जरूरत थी और आसिफ ने 19वें ओवर में चार छक्के जड़कर टीम को अविश्वसनीय जीत दिला दी. आसिफ के प्रदर्शन पर आईसीसी की वोटिंग एकेडमी के सदस्य इरफान पठान ने कहा कि टीम को जीत दिलाने में मदद करना, खासतौर पर हार के कगार से टीम को जीत दिलाना आसिफ अली को विशेष बनाता है.

आसिफ अली ने अफगानिस्तानी गेंदबाज को जमकर कुटाविश्वकप के दौरान आसिफ अली ने ऐसा एक नहीं बल्कि दो बार किया. पठान के कहा कि आसिफ ने हालांकि बाकी दो नामित खिलाड़ियों से काफी कम रन बनाए लेकिन उसके योगदान और उसने जिस दबाव की स्थिति में टीम को जीत दिलाई वह अन्य खिलाड़ियों से उन्हें अलग करता है. आपको बता दें सेमीफाइनल में पाकिस्तान की अब 11 नवंबर को टक्कर दुबई में ऑस्ट्रेलिया से होगी.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.