Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
Sports

सीरीज रद्द होने पर न्यूजीलैंड पर भड़का पाक, बाबर आजम बोले- पाकिस्तान जिंदाबाद, शोएब का फूटा गुस्सा

न्यूजीलैंड ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान दौरा छोड़ स्वदेश लौटने का निर्णय लिया है।

इसके बाद लगातार प्रतिकियाएं आ रही हैं| इस बीच पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने भी बयान दिया है| बाबर आजम ने अपने देश की सुरक्षा एजेंसियों का समर्थन किया है। बाबर आजम ने सीरीज का इस तरह से रद्द होना निराशाजनक बताया है।

अपने ट्विटर हैंडल पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने लिखा कि सीरीज के अचानक स्थगित होने से बेहद निराशा हुई| यह लाखों पाकिस्तान क्रिकेट प्रशंसकों के लिए मुस्कान वापस ला सकती थी।

मुझे अपनी सुरक्षा एजेंसियों की क्षमताओं और विश्वसनीयता पर पूरा भरोसा है। वे हमारे गौरव हैं और हमेशा रहेंगे! पाकिस्तान जिंदाबाद!

वहीं पाकिस्तान टीम के युवा तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने सीरीज रद्द होने के बाद कहा कि काश मेरे पास अपनी निराशा को व्यक्त करने के लिए शब्द होते।

तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने कहा कि हमारे पास न केवल दुनिया में सबसे अच्छा सुरक्षा बल है बल्कि कई विदेशी टीमों ने सफलतापूर्वक और शांतिपूर्वक अपने दौरों को पाकिस्तान में पूरा किया है।

Imageदेश और विदेश में क्रिकेट फैन्स की भावनाओं को महसूस कर सकता हूँ। इस बीच सीरीज का इस तरह से रद्द होने पर पाकिस्तान से कुछ अन्य लोगों के बयान भी सामने आए हैं| पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की प्रतिक्रिया इसमें सबसे अहम रही है।

पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री से सवाल पूछते हुए कहा कि आपने अंतिम समय पर ऐसा क्यों किया। इससे वर्ल्ड में पाकिस्तान की छवि खराब होगी। अख्तर ने कहा कि मैं पाकिस्तान क्रिकेट को लेकर चिंतित नहीं हूँ लेकिन देश की छवि के नुकसान को लेकर बहुत चिंतित हूँ।

 

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.