Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
Sports

हारा भारत खुश हुआ पाकिस्तान, टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, अफ्रीका ने लगाईं लंबी छलांग

दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के हाथों 7 विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा. जोहांसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच खेले गए तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट के चौथे दिन मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है.

तीसरे दिन की समाप्ति पर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 2 विकेट पर 118 रन था. मैच के चौथे दिन मेजबानों को जीत के लिए 122 रन और बनाने थे.चौथे दिन का ज्यादातर खेल बारिश की वजह से नही हो सका. जब बारिश के कारण बचे दिन में 34 ओवरों का ही खेल हुआ, तो मेजबान टीम ने तीन विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया.

अफ्रीका टीम की जीत में कप्तान डीन एल्गर की अहम भूमिका रही. कप्तान डीन एल्गर ने नाबाद 96 रन की पारीखेली. भारत के मैच के चौथे दिन का एकमात्र विकेट मोहम्मद शमी ही ले सके. जीत के साथ ही टीम इंडिया का पॉइंट टेबल में जीत प्रतिशत 66 से घटकर 55 रह गया है.

Imageआपको बता दें भारत ने अपनी पहली पारी में 202 और दूसरी पारी में 266 रन बनाये जबकि साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 229 रन बनाकर 27 रन की बढ़त हासिल की थी.

अगर टीम इंडिया इस मैच को जीत जाती तो वह जीत प्रतिशत के मामले में पाक टीम को पीछे छोड़ देती. ऐसे में भारत की हार पाक टीम के लिए किसी ख़ुशी से कम नहीं है. वहीं अफ्रीका की टीम जीत के साथ 50 प्रतिशत जीत रेट के साथ अंक तालिका में भारत से एक स्थान नीचे 5वें पायदान पर आ गयी है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.