Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
Sports

हिजाब विवाद के बीच वायरल हुआ इरफान पठान का ये ट्वीट, लोगो ने कहा-क्रिकेट की दुनिया से …

पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. लोग उनके इस ट्वीट को कर्नाटक के हिजाब विवाद से भी जोड़ रहे हैं. उन्हें क्रिकेट की दुनिया से बाहर निकलकर यह देखने की सलाह दी जा रही है कि देश में क्या हो रहा है. इरफान पठान ने ट्वीट करके पूछा कि चुनाव आ रहे हैं क्या? इसके जवाब में एक यूजर ने यह भी जवाब दिया कि अपने दोस्त गौतम गंभीर से पूछ लीजिए.

पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान ने बुधवार को सुबह 10 बजकर 4 मिनट पर ट्वीट किया- चुनाव आ रहे हैं क्या? कुछ देर के भीतर ही जवाब का तांता लग गया. कई यूजर कर्नाटक के हिजाब मामले से जोड़कर उन्‍हें जवाब देने लगे.hijab controversy, Irfan pathan, karnataka, cricket news in hindi, cricket news

एक यूजर ने इरफान पठान का जवाब देते हुए लिखा कि हां, इसी वजह से कर्नाटक जूझ रहा है. वहीं एक यूजर ने कहा कि चुनाव से पहले कोरोना गायब हो गया. एक यूजर ने जवाब दिया कि कर्नाटक 2023 चुनाव की तैयारी कर रहा है.

पूर्व भारतीय क्रिकेटर पठान को एक यूजर ने तो यह कह दिया कि चुनाव आ रहे हैं या नहीं, इसके बारे में वे अपने दोस्‍त गौतम गंभीर से पूछें. एक ने कहा कि आप नहीं जानते? कभी क्रिकेट की दुनिया से बाहर आओ, देखो देश में क्‍या चल रहा है.

इरफान पठान पिछले महीने ही क्रिकेट मैदान पर नजर आए थे. लीजेंड्स क्रिकेट लीग में पठान ने इंडिया महाराजा टीम का प्रतिनिधित्‍व किया था. वर्ल्‍ड जायंट्स के खिलाफ उन्‍होंने 1 विकेट लेने के साथ ही 21 गेंदों पर 56 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी.

एशिया लायंस के खिलाफ इरफान पठान ने 2 विकेट के अलावा नाबाद 21 रन भी बनाए थे. दअसल कर्नाटक का हिजाब विवाद पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है. इस विवाद को लेकर राज्य में 3 दिनों के लिए हाई स्कूलों और कॉलेजों को बंद भी कर दिया गया है. इसी के चलते इरफान पठान के इस ट्वीट को यूजर्स ने हिजाब विवाद से जोड़ दिया.

News 18 Hindi

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.