Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
Uncategorized

अजहर अली ने रचा इतिहास, 8530 दिन बाद पाक में विकेटों के लिए तरसे कंगारू, टूटा रोहित-कोहली का रिकॉर्ड

रावलपिंडी में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन पाकिस्तान टीम (Pakistan Team) ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में पाकिस्तान टीम ने 1 विकेट पर 245 रन बना लिए थे.

पहले दिन के खेल की समाप्ति पर इमाम उल हक (Imam Ul Haq) 132 और अजहर अली (Azhar Ali) 64 रन बनाकर क्रीज पर थे. इससे पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का चुनाव किया.

पाक के सलामी बल्लेबाज अब्दुल्लाह शफीक और इमाम उल हक ने पहले विकेट के लिए 105 रन जोड़े. शफीक को नाथन लायन ने 44 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई. इसके बाद अनुभवी बल्लेबाज अजहर ने इनाम के साथ मिलकर टीम को दृढ़ता प्रदान की.

पाक दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर दुसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड शतकीय साझेदारी निभाई. इस बीच इमाम उल हक ने अपना शतक पूरा किया. इनाम उल हक ने धैर्य दिखाते हुए कई आकर्षक शॉट्स खेले. इस बीच अजहर अली ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया.

Imageस्टंप्स तक मेजबान टीम पाकिस्तान ने 1 विकेट पर 245 रन बनाए. पाक के इमाम उल हक ने नाबाद 132 और अजहर अली ने नाबाद 64 रन बनाकर नाबाद लौटे.

अजहर अली ने इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 50 से अधिक के औसत से रन बनाने के आंकड़े को पार किया. वहीं इमाम उल हक़ ने ICC WORLD TEST CHAMPIONSHIP, 2021-2023 में हाई स्कोर बनाने के मामले में रोहित-कोहली व बाबर जैसे धुरंधरों को पीछे छोड़ा.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.