Wed, Oct 28, 2026
🔍 ▶️
Uncategorized

अली फजल पहुंचे मक्का-मदीना, यूजर ने ऐक्टिंग को कहा ‘हराम’, ऐक्टर ने करारे जवाब से करदी बोलती बंद

अपनों को खो देने के दर्द से इंसान शायद ही कभी उबर पाता है। बॉलिवुड ऐक्टर अली फजल (Ali Fazal) के साथ भी ऐसा ही है। उन्होंने कुछ ही महीनों में मां और नाना दोनों को खोया है। ऐसे में जब उन्होंने मक्का और मदीना की यात्रा की तो भावुक हो गए। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें फीलिंग्स की कोई कद्र नहीं होती है और सिलेब्स को ट्रोल कर देते हैं। जब अली को एक यूजर ने ट्रोल करने की कोशिश की तो ऐक्टर ने भी करारा जवाब दिया।

अली फजल ने अपनी हॉलिवुड मूवी ‘Kandahar’ की शूटिंग पूरी की और इसके बाद वो सोलो ट्रिप पर निकल पड़े। वो मक्का और मदीना पहुंचे। इसकी झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में दी है, जहां उन्होंने अपनों के लिए दुआ भी मांगी। अली ने 2020 में मां को खोया और 2021 में नाना का निधन हो गया। अपने करीबियों की मौत से अली टूट गए थे।

ऐक्टर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘मदीना और फिर मक्का। मेरी शूटिंग खत्म करने का क्या शानदार तरीका है। मैं कई मायनों में वास्तव में धन्य हूं। ये अम्मा और नाना के लिए था। उन्हें खोने का दर्द कभी खत्म नहीं होगा… हीलिंग का कोई जवाब नहीं है। तलाश है। हम पता कर लेंगे, लेकिन मैंने प्रार्थना की और आसपास के सभी लोगों के लिए प्रार्थना की। परिवार, दोस्त और सभी लोग, जिन्हें प्यार की जरूरत है।’

अली के कैप्शन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो कितना भावुक थे और इस यात्रा से उनके दिल को कितनी शांति मिली है। ऐक्टर के पोस्ट पर रिचा चड्ढा ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, ‘बहुत खूबसूरत। अच्छा हुआ तुम वहां गए। तुम गॉड चाइल्ड हो और प्रार्थना के लिए शुक्रिया।’

अली के इस वीडियो को उनके फैंस पसंद कर रहे हैं और इस पर 9 हजार से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया है। ज्यादातर सभी ने उन्हें मक्का और मदीना की यात्रा के लिए बधाई दी है, जबकि एक फॉलोअर ने आपत्ति जताई है। उसने कहा कि ‘इस्लाम में ऐक्टिंग हराम थी।’ इस पर ऐक्टर ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘अरे बुड़बक (डफर) तू इंस्टा पर है। यहां सिर्फ फोटो वीडियो डालते हैं। अक्ल मारी गई है तुम्हारी? अपनी फोन स्क्रीन को देखना बंद करो। सब सेट हो जाएगा देखना।’

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.