Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
India

आजम खान के बेटे अब्दुल्ला का बड़ा बयान, कहा- मेरा क’त्ल किया जा सकता है, अच्छा हुआ मस्जिद से…

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मंत्री आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. रामपुर के स्वार सीट से सपा उम्मीदवार अब्दुल्ला आजम खान ने कहा कि मेरा पीछा किया जा रहा है. फर्जी केस में मुझे सलाखों के पीछे डालने की साजिश रची गई है.

स्वार और रामपुर सीटों के बीजेपी उम्मीदवार मुझे मा’रने के लिए हमले या सड़क दु’र्घ’टना की सा’जिश रच सकते थे. इससे पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम और पत्नी ने पार्टी के उम्मीदवार के रूप में एक ही विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.

निर्वाचन आयोग (ईसी) की वेबसाइट के मुताबिक, मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खान और उनकी मां तजीन फातिमा ने रामपुर जिले की स्वार विधानसभा सीट से अपना हलफनामा दाखिल किया. आपको बता दें अब्दुल्ला आजम खान को हाल में ही जे’ल से रिहा किया गया था.

हाल ही में चुनाव की सरगर्मी के बीच आजम खान के पुत्र अब्दुल्ला आजम ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये वो लोग हैं, जो यहां लोगों से हाथ मिलाने से डरते थे. आज से कई साल पहले भी गलती से हाथ मिलाने पर गाड़ी में बैठकर हाथों को सैनिटाइज करते थे.

मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खान ने कहा कि, हम पर भैंस चोरी, बकरी चोरी और किताब चोरी करने का आरोप है. ये अच्छा हुआ कि मस्जिद के बाहर से चप्पल चोरी करने की एफ’आई’आर नहीं हुई.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.