Wed, Oct 28, 2026
🔍 ▶️
Uncategorized

आमिर खान की बेटी आयरा खान हुई थी अपनों का शिकार! 14 की उम्र किया था शारीरिक…

हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता आमिर खान को मिस्टर परफेक्शनिस्ट भी कहा जाता है. बीते 33 सालों से फ़िल्मी दुनिया में काम कर रहे आमिर खान अक्सर चर्चा में बने रहते हैं. वहीं उनकी बेटी इरा खान भी आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चाओं में आ जाती हैं। आमिर खान की बेटी ने चाहे अभी फ़िल्मी दुनिया में अपने कदम नहीं रखे है लेकिन वे किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह पहचान रखती हैं. आमिर खान सोशल मीडिया पर नहीं है।

लेकिन उनकी बेटी इरा खान सोशल मीडिया पर है और वे काफी लोकप्रिय भी है। अक्सर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली इरा खान खान अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं. इरा ने अब तक अपनी निजी ज़िंदगी और लव अफेयर्स से ख़ूब सुर्खियां बटोरी है. वे अपने अतीत से अक्सर लोगों को रूबरू करवाती रहती है. एक बार उन्होंने एक वीडियो साझा कर अपने साथ हुए गलत काम के बारे में जानकारी दी थी।

आमिर की बेटी इरा बता चुकी हैं कि वे जब महज 14 साल की थी तब उनका यौन उत्पीड़न हो चुका था. बाद में इरा तनाव का शिकार हो गई थीं और इसके बाद कई जगह पर उनका इलाज चला था. अवसाद से उबरने में इरा को लंबा समय लग गया था. इस बुरे समय में खुद को संभालने के लिए उन्हों कई चीजें की थी। समय बढ़ने के साथ अपने अवसाद के बारे में इरा ने अपने माता-पिता से बात की और उस बुरे समय में दोनों ने इरा को सलाह दी कि खुद को समय देना बहुत जरूरी है।

जबकि इससे पहले इरा ठीक इसके विपरीत काम कर रही थी। सोशल मीडिया पर इरा अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं. एक बार उन्होंने एक लंबा-चौड़ा वीडियो साझा करते हुए बताया था कि, 14 साल की उम्र में मेरा यौन उत्पीड़न हुआ था. यह काम मेरे पहचान वाले ने ही किया था. इरा खान ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा था कि उस उम्र में मुझे यह नहीं पता था कि मेरे साथ क्या हो रहा है या क्या हो रहा था।

इरा ने यह भी बताया था कि अपने यौन उत्पीड़न की जानकारी उन्होंने अपने माता-पिता को ई-मेल के माध्यम से दी थी. इसके बाद माता-पिता ने मिलकर उन्हें इस समस्या से उबारा था. इरा कहती है कि उन्हें अब उस वाकये से कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन कभी कभी अपनी उस नासमझी पर बहुत गुस्सा आता है। इरा खान अपने रिलेशनशिप से भी ख़ूब सुर्ख़ियों में रहती है. वे एक साल से भी ज़्यादा समय से नूपुर शिखरे को डेट कर रही हैं।

इरा ने बीते साल प्रॉमिस डे पर नूपुर के साथ रिश्ते की बात स्वीकार की थी। और उन्होंने नूपुर के साथ कई तस्वीरें भी पोस्ट की थी। गौरतलब है कि नूपुर शिखरे आमिर और इरा के फिटनेस कोच हैं. इरा अपने और पिता के फिटनेस कोच को ही दिल दे बैठी थी।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.