Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
India

आर्थिक तंगी से जूझ रही शगुफ्ता अली की सोनू सूद ने मदद करने से किया इनकार, कहा- हम सिर्फ…

‘ससुराल सिमर का’ ‘पुनर विवाह’ ‘वीरा’ जैसे कई हिट सीरियल और ‘सिर्फ तुम’, ‘मेहंदी’, ‘हीरो नंबर 1’ जैसी कई फेमस में काम कर चुकीं दिग्गज अभिनेत्री शगुफ्त अली आज आर्थिक तंगी से गुज़र रही हैं।

हाल ही में शगुफ्ता ने इस बात का खुलासा किया कि एक्ट्रेस ने अपनी कार से लेकर गहने तक बेच दिए हैं और अब उनके पास बेचने के लिए कुछ नहीं बचा है। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि वो 20 साल ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं और उसकी तीसरी स्टेज से जूझ रही हैं। एक्ट्रेस के अब तक 9 कीमोथैरेपी सेशन हो चुकी हैं, लेकिन अब एक्ट्रेस के पास अपने इलाज के लिए भी पैसे नहीं हैं इसलिए वो मदद की गुहार लग रही हैं।

Shagufta Ali In Financial Crisis Seeks Help: popular film and tv actress shagufta ali in acute financial crisis and health issues CINTAA offers help- आर्थिक तंगी और गंभीर बीमारियों से जूझ रहीं
शगुफ्ता को इस वक्त पैसों की सख्त जरूरते है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में शगुफ्ता ने बताया कि CINTTA ने उन्हें मदद की पेशकश की थी, लेकिन एक्ट्रेस ने उनकी मदद लेने से इनकार कर दिया क्योंकि वो लोग मदद के लिए काफी कम पैसे दे रहे थे। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे अब तक किसी की मदद नहीं मिली है। CINTAA ने मदद करने के लिए मुझसे कॉन्टेक्ट किया था, लेकिन मैं उनकी मदद नहीं ले सकी क्योंकि वो बहुत कम पैसे दे रहे थे। मैं CINTAA की सदस्य रह चुकी हूं मुझे पता है केवल थोड़े ही पैसों की मदद कर सकते हैं और मेरे लिए काफी नहीं होगी। इसलिए मैंने उनकी मदद नहीं ली। मैं सोनू सूद से भी कॉन्टेक्ट करने की कोशिश की लेकिन आर्थिक तंगी से जूझ रहे कि मदद नहीं करते वो सिर्फ सर्विस देते हैं’।

आपको बता दें कि हाल ही में न्यूज वेबसाइट स्पॉटबॉय के साथ बातचीत के दौरान शगुफ्ता ने बताया था, ‘डायबिटीज के कारण मेरा पैर बुरी तरह से प्रभावित हुआ था। मेरा पैर सुन्न हो जाता और बहुत ज्यादा दर्द होता था। स्ट्रेस के कारण मेरा शुगर लेवल भी बढ़ गया है। इसने मेरे आंख को भी प्रभावित किया है। इस कारण मुझे ट्रीटमेंट करवाना पड़ा था। मैंने अपनी कार, गहने बेच दिए हैं। मैं ऑटो रिक्शे से डॉक्टर के पास जा रही हूं। मुझे तुरंत जीने के लिए आर्थिक मदद चाहिए। मैंने लोगों से लोन लिए है। इसके अलावा मुझे घर की ईएमआई, मेडिकल बिल भरने है।’

मदद नहीं सर्विस देते हैं': आर्थिक तंगी से गुजर रहीं शगुफ्ता अली ने सोनू सूद से मांगी थी मदद, मिला था ये जवाब - Entertainment News: Amar Ujala
अपनी बीमार मां और भतीजी के साथ रह रहीं शगुफ्ता ने बताया, ‘मेरे पिता और छोटे भाई का निधन हो गया है, जिससे मेरी शादी होने वाली थी उसका आठ साल पहले निधन हो गया। मैं 20 साल की थी तो मुझे तीसरी स्टेज का ब्रेस्ट कैंसर हुआ था। मेरी कीमोथेरेपी और सर्जरी हुई। सर्जरी के 17वें दिन मैं दुबई शो के लिए गई थीं। उस वक्त मेरी छाती में कुशन लगा था।’

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.