Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
Sports

उमेश यादव ने रचा इतिहास, खतरनाक गेंदबाजी कर उड़ाए अंग्रजों के होश, तोड़ा शमी-बुमराह का रिकॉर्ड

उमेश के आगे बेबस नजर आए अंग्रेज.

ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम का पलड़ा मजबूत होता नजर आ रहा है. उमेश यादव और जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में भारतीय पेस बैटरी के सामने इंग्लैंड की आधी टीम केवल 62 रन पर पवेलियन लौट गई.

पहले दिन 3/53 रन से आगे खेलने उतरी इंग्लिश टीम ने अपने दो विकेट जल्दी ही खो दिए. नाउट वॉचमैन क्रेग ओवरटन (1) और डेविड मलान (31 रन) बनाकर पवेलियन लौट गए. दोनो ही बल्लेबाजों को तेज गेंदबाज उमेश यादव ने आउट किया.

इससे पहले कल उमेश यादव ने खेल के आखिरी लम्हों में इंग्लिश कप्तान जो रूट को 21 के स्कोर पर क्लीन बोल्ड करके भारत को बड़ी सफलता दिलाई थी. उमेश यादव ने 28 ओवर के खेल में 11 ओवर की गेंदबाजी की है. इस दौरान उन्होने 32 रन देकर 3 विकेट लिए.

उमेश यादव ने ओवटन का विकेट लेकर एक खास उपलब्धि भी हासिल कर ली. उन्होने टेस्ट क्रिकेट में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए. यह कारनाम उन्होने 49वें टेस्ट में किया. है. उमेश ने टेस्ट में रवि शास्त्री के 151 विकेटों की बराबरी कर ली है.

यादव ने इस सीरीज में अब तक 11.67 की औसत से 3 विकेट लिए हैं. उन्होने औसत के मामले में जसप्रीत बुमराह और शमी को पीछे छोड़ दिया. शमी ने इस सीरीज में 27.55 की औसत से 11 और बुमराह ने 16.56 की औसत से 16 विकेट हासिल किए हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.