Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
Sports

केकेआर ने RCB को 9 विकेट से रौंदा, रसेल-कोहली ने रचा इतिहास, टूटा शमी-बुमराह का रिकॉर्ड

रसेल के दम पर कोलकाता की धाकड़ जीत.

आईपीएल 2021 के 31वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 9 विकेट से हरा दिया. केकेआर ने आरसीबी द्वारा मिले 93 रनों के लक्ष्य को 10 ओवर में 1 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया. इससे पहले आरसीबी की टीम 19 ओवर में 92 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी.

कोलकाता की तरफ से सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और वेंकट अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 55 गेंदो पर 82 रन की साझेदारी कर टीम को जीत की दहलीज पर ला दिया.

शुभमन गिल ने 34 गेंदो पर 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 48 रन बनाए. वहीं अय्यर 27 गेंदो पर 7 चौको और 1 छक्के की मदद से 41 रन बनाकर नाबाद रहे. केकेआर ने 10 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया.

इससे पहले आंद्रे रसेल 9 रन देकर 3 विकेट और वरूण चक्रवर्ती 13 रन देकर 3 विकेट की घातक गेंदबाजी के चलते आरसीबी की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. टीम ने आखिरी 8 विकेट 41 रनों के भीतर खो दिए.

200वां मैच खेल रहे कप्तान कोहली महज 5 रन बनाकर आउट हुए. पैडिक्कल (22) और भारत (16) रन बनाकर पवेलियन लौटे. डीविलियर्स बिना खाता खोले रसेल की गेंद पर बोल्ड हो गए. आखिर में हर्ष पटेल (12) और सिराज ने 8 रन बनाए.

रसेल ने 3 विकेट लेकर इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट के लेने के मामले में मोहम्मद सिराज (6 विकेट), मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह (8-8 विकेट) को पछाड़ दिया. रसेल के 10 विकेट हो चुके हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.