Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
Uncategorized

खाना-ए-काबा के ऊपर से हवाई जहाज क्यूँ नहीं गुजर सकते? अमेरिका जैसी सुपर पॉवर ने भी टेके घुटने !

सदियों से इस्लाम धर्म के मानने वाले मक्का में हर साल करोड़ों की संख्या में हज करने के लिए पहुंचते हैं।

इस्लाम में मक्का और मदीना को जन्नत का दरवाजा माना गया है। इसलिए हर सच्चा मुसलमान जिंदगी में एक बार यहां जरूर जाने की ख्वाहिश रखता है। मक्का में ही पवित्र काबा है, जिसकी परिक्रमा कर हर मुसलमान खुद को खुशकिस्मत मानता है। यही वह जगह है जहां हज यात्रा पूरी होती है। इस्‍लाम में हजयात्रा को बहुत ही खुशकिस्‍मती के तौर पर देखा जाता है। मुस्लिम समुदाय में जन्‍म लेने वाले हर व्‍यक्ति के लिए हजयात्रा एक सपने की तरह होती है। मक्‍का में हज पर जाने वाले यात्रियों को हाजी कहा जाता है। मक्‍का में आकर मुस्लिम समुदाय के लोग यहां स्थिति मुसलमानों के पावन स्‍थल काबा के चारों तरफ परिक्रमा लगाते हैं और यहां पूर्व दिशा की तरफ लगे पाक काले पत्‍थर को चूमते हैं। कुछ हज यात्री काबा तक पहुंचने का अवसर मिल पाता है वे काबा पर लगे काले पत्‍थर पर इत्र लगाते हैं।

पहले अगर बात करें परिंदों के मक्का में आसमान में दिखने की तो इसके लिए कोई पुख्ता जानकारी कम ही उपलब्ध है क्योंकि मक्का में किसी भी तरह के कैमरे लेकर जाने या फटॉग्रफी करने की सख्त मनाही है। यहां देखिए, कैसे हजारों की संख्या में देखे गए इस यूट्यूब विडियो में परिंदों का झुंड पूरी आजादी के साथ मक्का के ऊपर से गुजर रहा है। इतना ही नहीं कई दफा काबा के आसपास भी इन परिंदों को बैठे देखा गया है, जिनके होने से इस पवित्र स्थल की खूबसूरती और बढ़ गई है।

इसके अलावा जहां तक बात है इसके ऊपर से हवाई जहाज उड़ते नहीं देखे जाने की तो इसकी एक पुख्ता वजह है इस जगह का ‘नो फ्लाई जोन’ में शामिल होना। हालांकि मक्का के ऊपर से एक तयशुदा ऊंचाई पर हवाई उड़ान हो सकती है, जिसे कई बार इमर्जेंसी सेवाएं देने के लिए उपयोग में लाया जाता है।

मगर काबा की संवेदनशीलता को देखते हुए यहां किसी भी तरह के हवाई उड़ान की सख्त मनाही है। यही कारण है कि सुपर पॉवर माने जाने वाले अमेरिका जैसा देश भी चाहकर खाना-ए-काबा के ऊपर से हवाई जहाज नहीं उड़ा सकता है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.